कासिम बाजार थाना पुलिस की तत्परता ने बचायी चार लोगों की जिंदगी, हो रही तारीफ

कासिम बाजार थाना क्षेत्र के मकससपुर मोहल्ला निवासी चंद्रशेखर साहु के घर देखने को मिला. घर में रूम हीटर का फिलामेंट टूटने से घर में बेहोश पड़े पिता, पुत्र, पत्नी व पुत्रवधू के लिए कासिम बाजार पुलिस दूत बन कर पहुंचे और सभी को सदर अस्पताल में इलाज करवा कर जान बचायी.
मानवता को सलाम. हीटर का फिलामेंट टूटने के कारण निकली गैस से पिता, पुत्र, पत्नी व पुत्रवधू हो गये थे बेहोश, मौके पर पहुंच कर पुलिस ने बचायी जान मुंगेर. कहते हैं कि जीवन मरण सब ऊपरवाले के हाथ होता है. जब तक जिंदगी लिखी है, तब तक मौत कुछ नहीं बिगाड़ सकती. इसका एक उदाहरण 1 जनवरी को कासिम बाजार थाना क्षेत्र के मकससपुर मोहल्ला निवासी चंद्रशेखर साहु के घर देखने को मिला. घर में रूम हीटर का फिलामेंट टूटने से घर में बेहोश पड़े पिता, पुत्र, पत्नी व पुत्रवधू के लिए कासिम बाजार पुलिस दूत बन कर पहुंचे और सभी को सदर अस्पताल में इलाज करवा कर जान बचायी. पीड़ित परिवार के साथ ही आमलोग भी पुलिस की इस तत्परता और मानवता को सलाम कर रही है. एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि 31 दिसंबर 2025-1 जनवरी 2026 की मध्य रात्रि डायल- 112 कासिम बाजार थाना को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के मकससपुर मोहल्ला में रहने वाले 4 लोगों को कुछ हो गया है. आवाज देने के बाद भी कोई कुछ नहीं बोल रहे हैं. डायल 112 की टीम पांच मिनट के अंदर वहां पहुंच गयी, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए कासिम बाजार थानाध्यक्ष रूबीकांत कच्छप भी वहां पहुंच गयी. जब आवाज देने पर भी किसी ने जवाब नहीं दिया तो पुलिस टीम सीढ़ी लगा कर घर में लगे शीशे को तोड़ कर घर में प्रवेश किया तो देखा कि चार लोग घर में बेहोश पड़ा हुआ है. घर के अंदर हीटर जल रहा था, जिसका फिलामेंट टूटा हुआ था, इससे निकले गैस के कारण घुटन महसूस हो रही थी. तत्काल बेहोश पड़े चंद्रशेक्षर साहु, उसकी पत्नी रिता देवी, पुत्र रितेश कुमार व पुत्रवधू प्रिती कुमारी को पुलिस वाहन से मुंगेर सदर अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया. जहां समय पर चारों का इलाज हुआ और 30 मिनट में सभी स्वस्थ हो गये. एसपी ने बताया कि डायल 112 और कासिम बाजार थानाध्यक्ष सहित सभी पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों के इस उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत किया जायेगा. जिन्होंने तत्परता दिखाते हुए चार लोगों की जान बचाने का काम किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




