परिजनों को राजी कर पुलिस ने प्रेमी जोड़े की करवाई शादी

Updated:
विज्ञापन
परिजनों को राजी कर पुलिस ने प्रेमी जोड़े की करवाई शादी

परिजनों को राजी कर पुलिस ने प्रेमी जोड़े की करवाई शादी

विज्ञापन

हवेली खड़गपुर. खड़गपुर थाना परिसर मंगलवार को एक अनोखी शादी का गवाह बना, जहां चार साल पुराने प्रेम प्रसंग को पुलिस ने मध्यस्थता कराते हुए दोनों पक्षों में सहमति कराया व प्रेमी-प्रेमिका की शादी करवायी. दरअसल, यह मामला तब थाना पहुंचा जब प्रेमी ने शादी से इनकार कर दिया. नगर परिषद क्षेत्र के पटेल चौक निवासी गणेश साह का पुत्र रवि रंजन व सितुहार निवासी स्व निरंजन कुमार सिंह की पुत्री मौसम कुमारी के बीच चार वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों ने एक दूसरे से शादी का वादा भी किया था. इन दिनों जब मौसम ने रवि से शादी करने के लिए कही तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया. इसके बाद मौसम खड़गपुर थाना पहुंची व पुलिस को मामले से अवगत कराया. इसके बाद प्रभारी थानाध्यक्ष ने दोनों पक्षों के परिजनों को थाना बुलाया व समझा-बुझाकर दोनों के परिजनों को राजी किया. इसके बाद पुलिस के समक्ष मौसम व रवि का ब्याह हुआ. विवाह संपन्न होने के बाद पुलिस अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया व उन्हें एक सुखी वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Kumar

लेखक के बारे में

By Anand Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन