ePaper

मुंडन कराने जा रहे इकलौते बेटे की सड़क हादसे में मौत

Updated at : 02 Dec 2025 7:34 PM (IST)
विज्ञापन
मुंडन कराने जा रहे इकलौते बेटे की सड़क हादसे में मौत

धरहरा थाना क्षेत्र के पचरुखी गांव निवासी शंभू तांती के 15 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार की सड़क हादसे में मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है.

विज्ञापन

धरहरा. धरहरा थाना क्षेत्र के पचरुखी गांव निवासी शंभू तांती के 15 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार की सड़क हादसे में मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है. सभी का रो-रो कर बुरा हाल है. मृतक तीन बहनों पर इकलौता भाई था और उसी के मुंडन के लिए सभी लोग जमुई नरगंजो काली मंदिर जा रहे थे. बताया जाता है कि शंभू तांती अपने इकलौते पुत्र शिवम का मुंडन कराने जमुई जिले के नरगंजो काली मंदिर जा रहे थे. साथ में उसकी पत्नी सहित अन्य रिश्तेदार भी थे. मंगलवार की सुबह सभी एक बोलेरो पर सवार होकर जमुई के लिए निकले. जमुई एवं तेतरहाट के बीच एक बकरी को बचाने के दौरान गाड़ी असंतुलित होकर एक पेड़ से टकराकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गयी, जिसमें सभी लोग जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी को जमुई सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सक ने शिवम को मृत घोषित कर दिया. वहीं शंभू तांती की साली की भी स्थिति नाजुक बतायी जा रही है. मंगलवार की दोपहर शिवम का शव पचरुखी पहुंचते ही पूरे गांव में मातम छा गया. मृतक की मां बेटे के शव से लिपट कर दहाड़ मारकर रोते हुए बार-बार बेहोश हो रही थी. ग्रामीणों ने बताया कि शिवम उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय पचरुखी में 10वीं कक्षा का छात्र था और इस बार मैट्रिक की परीक्षा देने वाला था. पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BIRENDRA KUMAR SING

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

BIRENDRA KUMAR SING is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन