ePaper

आज से दोबारा शुरू होगी पीजी सेमेस्टर-एक के पहले मैरिट लिस्ट की नामांकन प्रक्रिया

Updated at : 23 Nov 2025 5:52 PM (IST)
विज्ञापन
आज से दोबारा शुरू होगी पीजी सेमेस्टर-एक के पहले मैरिट लिस्ट की नामांकन प्रक्रिया

मुंगेर विश्वविद्यालय के 20 पीजी विभाग व नौ पीजी सेंटर के सत्र 2025-27 पीजी सेमेस्टर-एक के लिए पहले मैरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थियों के लिए सोमवार से दोबारा नामांकन और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आरंभ हो रही है

विज्ञापन

मुंगेर

मुंगेर विश्वविद्यालय के 20 पीजी विभाग व नौ पीजी सेंटर के सत्र 2025-27 पीजी सेमेस्टर-एक के लिए पहले मैरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थियों के लिए सोमवार से दोबारा नामांकन और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आरंभ हो रही है. जिसमें विद्यार्थियों को नामांकन के लिए 27 नवंबर तक का समय दिया गया है. जबकि 27 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन के लिए दस्तावेज सत्यापन कराने वाले विद्यार्थियों को 28 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करने का समय दिया जायेगा.

एमयू द्वारा पीजी सेमेस्टर-एक के लिए पहले मैरिट लिस्ट में कुल 3560 विद्यार्थियों का चयन किया गया है. जिसके लिए 17 नवंबर से नामांकन और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आरंभ की गयी. जिसमें पहले 22 नवंबर तक का समय दिया गया था. हलांकि अब इसे 27 नवंबर तक के लिए बढ़ा दिया गया है. रविवार को सप्ताहिक अवकाश होने के कारण अब सोमवार 24 नवंबर से पहले मैरिट लिस्ट के लिए दोबारा नामांकन व रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आरंभ की जायेगी. जिसमें दस्तावेजों का सत्यापन 27 नवंबर तक ही किया जायेगा. जबकि 27 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन या नामांकन के लिए दस्तावेज सत्यापित कराने वाले विद्यार्थियों को ही 28 नवंबर को नामांकन या रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा लिया जायेगा. इधर उक्त सत्र में अबतक कुल 2,062 विद्यार्थियों ने अपना नामांकन कराया है. जिसमें कला संकाय में 1,561, विज्ञान संकाय में 408 तथा वाणिज्य संकाय में 73 विद्यार्थियों ने अबतक अपना नामांकन व कराया है. जबकि अबतक कुल 1,485 विद्यार्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है. जिसमें कला संकाय में 1,190, विज्ञान संकाय में 242 तथा वाणिज्य संकाय में 53 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन