ePaper

पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकन की अंतिम तिथि आज, रजिस्ट्रेशन कल तक

Updated at : 11 Dec 2025 10:22 PM (IST)
विज्ञापन
पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकन की अंतिम तिथि आज, रजिस्ट्रेशन कल तक

पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकन की अंतिम तिथि आज, रजिस्ट्रेशन कल तक

विज्ञापन

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय ने अपने 20 पीजी विभाग व 9 पीजी सेंटर के लिये सत्र 2025-27 पीजी सेमेस्टर-1 के तीसरी मैरिट लिस्ट में चयनित 165 विद्यार्थियों के लिये 9 नवंबर से नामांकन व रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी आरंभ की है. विद्यार्थियों को नामांकन के लिए 12 दिसंबर तक समय दिया गया है. इसकी अंतिम तिथि शुक्रवार को समाप्त हो जायेगी. जबकि रजिस्ट्रेशन के लिये 13 दिसंबर का समय दिया गया है. इसकी अंतिम तिथि रविवार को समाप्त होगी. उक्त सत्र में अबतक के तीन मैरिट लिस्ट में कुल 3,003 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है. 2,916 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. मालूम हो कि एमयू द्वारा पीजी सेमेस्टर-1 के लिए जारी तीसरे मैरिट लिस्ट में कला संकाय के लिए 141 व विज्ञान संकाय में 24 विद्यार्थियों का चयन किया है. तीसरे मैरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थियों को नामांकन कराने को लेकर नौ से 12 दिसंबर तक का समय दिया गया है. इसकी अंतिम तिथि शुक्रवार को समाप्त हो जायेगी. इस दौरान विद्यार्थी अपने संबंधित पीजी विभाग या पीजी सेंटर में दस्तावेज सत्यापित कराते हुये नामांकन लेंगे. जिन छात्र-छात्राओं द्वारा शुक्रवार तक नामांकन शुल्क जमा कर दिया जायेगा. वैसे विद्यार्थियों को ही दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन कराते हुए 13 दिसंबर तक रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करने का समय दिया जायेगा. इधर उक्त सत्र के लिये जारी अबतक के तीन मैरिट लिस्ट में कुल 3,003 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है. कला संकाय में 2,322, विज्ञान संकाय में 579 व वाणिज्य संकाय में 102 विद्यार्थियों ने अबतक नामांकन लिया है. 2,916 विद्यार्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है. कला संकाय में 2,269, विज्ञान संकाय में 547 व वाणिज्य संकाय में 100 विद्यार्थियों ने अबतक अपना रजिस्ट्रेशन कराया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन