पंचायत समिति की बैठक में आशा चयन में धांधली व टीएचआर वितरण का मुद्दा छाया रहा

Published by : ANAND KUMAR Updated At : 20 Aug 2025 12:33 AM

विज्ञापन

पंचायत समिति की बैठक में आशा चयन में धांधली व टीएचआर वितरण का मुद्दा छाया रहा

विज्ञापन

धरहरा. प्रखंड मुख्यालय धरहरा के सभागार में मंगलवार को आयोजित पंचायत समिति की बैठक में आशा चयन में धांधली एवं टीएचआर वितरण में आंगनबाड़ी सेविकाओं की मनमानी का मुद्दा छाया रहा. इसके अलावे बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई और कई प्रस्ताव पारित किये गये. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख पल्लवी भारती ने की. बैठक में आशा चयन में धांधली को लेकर अविलंब आशा बहाली को रद्द करने की मांग उठी. वहीं पंचायत समिति सदस्य आशीष कश्यप, फुला देवी, सुमंत कुमार बिंद ने मांग की कि आशा की बहाली पारदर्शिता के तहत की जानी चाहिए. सदस्यों ने आईसीडीएस पर आरोप लगाया कि टीएचआर वितरण में आंगनबाड़ी सेविका को खुली छुट दी गई है. इस मामले में सदस्यों ने आइसीडीएस विभाग को सीडीपीओ अमृता रंजन के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया. साथ ही टीएचआर गबन करने वाले सीडीपीओ के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने की भी मांग की. वहीं सदस्यों ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत करने की बात कही. मौके पर बीडीओ राकेश कुमार, मुखिया संघ के अध्यक्ष सरोजनी देवी, मुखिया मनोज कुमार सिंह, बीसीओ दिग्यविजय, अशोक प्रियदर्शी, पीएचईडी के कनीय अभियंता चंदन कुमार, उपप्रमुख नीरज कुमार, कंचन कुमारी, कोमल कुमारी, पुरन मंडल सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन