ePaper

25 मार्च से 24 केंद्रों पर आरंभ होगी स्नातक सेमेस्टर-3 की परीक्षा

Updated at : 16 Mar 2025 6:37 PM (IST)
विज्ञापन
25 मार्च से 24 केंद्रों पर आरंभ होगी स्नातक सेमेस्टर-3 की परीक्षा

मुंगेर विश्वविद्यालय के सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-3 की परीक्षा 25 मार्च से आरंभ होगी. जिसके लिये कुल 24 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं.

विज्ञापन

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय के सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-3 की परीक्षा 25 मार्च से आरंभ होगी. जिसके लिये कुल 24 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. जल्द ही उक्त परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया जायेगा. परीक्षा नियंत्रक प्रो अमर कुमार ने बताया कि स्नातक सेमेस्टर-3 की परीक्षा 25 मार्च से ली जायेगी. जो 8 अप्रैल तक प्रतिदिन दो पालियों में होगी. इसमें प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 1 बजे तक होगी. जबकि दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 2 से 5 बजे तक ली जायेगी. वहीं परीक्षा को लेकर एमजेसी तथा एमआईसी के विषयों को चार ग्रुप में बांटा गया है. जबकि एमडीसी के विषयों को तीन ग्रुप में बांटा गया है. इसके अतिरिक्त एईसी तथा एसएसी विषयों को दो ग्रुप में बांटा गया है. परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि परीक्षा के लिये कुल 24 केंद्र बनाये गये हैं. जहां सेमेस्टर-3 की परीक्षा ली जायेगी. वहीं परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां आरंभ कर दी गयी है. जबकि जल्द ही उक्त सत्र के लिये एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया जायेगा. जिसकी सूचना विद्यार्थियों को दे दी जायेगी.

एमजेसी विषयों के ग्रुप

ग्रुप-ए- बॉटनी, कैमेस्ट्री, कॉमर्स, भूगोल, होम साइंस, गणित, संगीत, भौतिकी, साइकोलॉजी, जुलॉजी

ग्रुप-बी- एआईएच, बंग्ला, अंग्रेजी, हिंदी, फिलॉस्फी

ग्रुप-सी- इतिहास, आईआरपीएम, पाली, सोसोलॉजी, उर्दू

ग्रुप-डी- इकोनॉमिक्स, रूरल इकोनॉमिक्स, पॉलिटिकल साइंस, संस्कृत

————————–

एमआईसी विषयों के ग्रुप

ग्रुप-ए- बॉअनी, कैमेस्ट्री, भूगोल, एचआरएम, होम साइंस, गणित, संगीत, भौतिकी, साइकोलॉजी, जुलॉजी

ग्रुप-बी- एआईएच, अंग्रेजी, हिंदी, फिलॉस्फी, गांधी विचार

ग्रुप-सी- इतिहास, आईआरपीएम, पाली, सोसोलॉजी, उर्दू

ग्रुप-डी – इकोनॉमिक्स, रूरल इकोनॉमिक्स, पॉलिटिकल साइंस, संस्कृत

—————————-

एमडीसी विषयों के ग्रुप

ग्रुप-ए- एआईएच, अंग्रेजी, फिलॉस्फी, गांधी विचार, भूगोल, होम साइंस, एचआरएम, गणित, संगीत, साइकोलॉजी

ग्रुप-बी- इकोनॉमिक्स, रूरल इकोनॉमिक्स, हिंदी, पाली, आइआरपीएम, संस्कृत

ग्रुप-सी- इतिहास, पॉलिटिकल साइंस, सोसोलॉजी, उर्दू

——————————-

एईसी-3 तथा एईसी-3 के ग्रुप

सेट-ए- बंगला, बॉटनी, कॉमर्स, कैमेस्ट्री, अंग्रेजी, हिंदी, गणित, संगीत, पाली, फिलॉस्फी, भौतिकी, संस्कृत, उर्दू, जुलॉजी

सेट-बी- एआईएच, इकोनॉमिक्स भूगोल, इतिहास, होम साइंस, आईआरपीएम, पॉलिटिकल साइंस, साइकोलॉजी, रूरल इकोनॉमिक्स, सोसोलॉजी, गांधी विचार

परीक्षा का शेड्यूल

तिथि प्रथम पाली द्वितीय पाली

25.3.2025 एमजेसी-3 ग्रुप-ए एमजेसी-3 ग्रुप-बी

26.3.2025 एमजेसी-3 ग्रुप-सी एमजेसी-3 ग्रुप-डी

27.3.2025 एमजेसी-4 ग्रुप-ए एमजेसी-4 ग्रुप-बी

28.3.2025 एमजेसी-4 ग्रुप-सी एमजेसी-4 ग्रुप-डी

29.3.2025 एमआईसी-3 ग्रुप-ए एमआईसी-3 ग्रुप-बी

2.4.2025 एमआईसी-3 ग्रुप-सी एमआईसी-3 ग्रुप-डी

3.4.2025 एमडीसी-3 ग्रुप-ए एमडीसी-3 ग्रुप-बी

4.4.2025 एमडीसी-3 ग्रुप-सी एईसी-3 सेट-ए

7.4.2025 एईसी-3 सेट-बी एसईसी-3 सेट-ए

8.4.2025 एसईसी-3 सेट-बी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन