ePaper

बीसीए सेमेस्टर-2, 4 और 6 सहित बीबीए पार्ट-2 की 15 दिसंबर से दो केंद्रों पर आरंभ होगी परीक्षा

Updated at : 09 Dec 2025 5:42 PM (IST)
विज्ञापन
बीसीए सेमेस्टर-2, 4 और 6 सहित बीबीए पार्ट-2 की 15 दिसंबर से दो केंद्रों पर आरंभ होगी परीक्षा

बीसीए सेमेस्टर-2, 4 तथा 6 की परीक्षा 15 से 24 दिसंबर तक प्रतिदिन दो पालियों में ली जायेगी

विज्ञापन

मुंगेर मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा अपने वोकेशनल विषयों के सत्र 2024-27 बीसीए सेमेस्टर-2, सत्र 2023-26 बीसीए सेमेस्टर-4 तथा सत्र 2022-25 बीसीए सेमेस्टर-6 सहित सत्र 2023-26 बीबीए पार्ट-2 की परीक्षा 15 दिसंबर से ली जायेगी. जिसके लिये विश्वविद्यालय ने परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है. विश्वविद्यालय की सूचना के अनुसार बीसीए सेमेस्टर-2, 4, 6 तथा बीबीए पार्ट-2 की परीक्षा 15 दिसंबर से ली जायेगी. जिसके लिये दो परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. जिसमें आरडी एंड डीजे कॉलेज, मुंगेर तथा आरडी कॉलेज, शेखपुरा शामिल है. इसमें बीसीए सेमेस्टर-2, 4 तथा 6 की परीक्षा 15 से 24 दिसंबर तक प्रतिदिन दो पालियों में ली जायेगी. जिसमें प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 9.30 से अपराह्न 12.30 बजे तक होगी. जबकि दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 1.30 से 4.30 बजे तक ली जायेगी. वही बीबीए पार्ट-2 की परीक्षा 15 से 20 दिसंबर तक ली जायेगी. जो प्रत्येक दिन प्रथम पाली में पूर्वाह्न 9.30 बजे से अपराह्न 12.30 बजे तक होगी. परीक्षा को लेकर विश्वविद्यालय द्वारा दोनों केंद्रों पर केंद्राधीक्षकों की प्रतिनियुक्ति भी कर दी गयी है. जबकि उक्त सभी सत्रों की परीक्षा के लिये जल्द ही विश्वविद्यालय द्वारा एडमिट कार्ड जारी कर दिया जायेगा. जिसे विद्यार्थी अपने संबंधित कॉलेज से प्राप्त कर सकेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन