ePaper

16 केंद्रों पर दो पालियों में हुई परीक्षा, 14,304 में से 11,234 परीक्षार्थी रहे उपस्थित

Updated at : 18 Jan 2026 7:21 PM (IST)
विज्ञापन
16 केंद्रों पर दो पालियों में हुई परीक्षा, 14,304 में से 11,234 परीक्षार्थी रहे उपस्थित

16 केंद्रों पर दो पालियों में हुई परीक्षा, 14,304 में से 11,234 परीक्षार्थी रहे उपस्थित

विज्ञापन

पुलिस अवर निरीक्षक नियुक्ति लिखित परीक्षा में 3,070 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

मुंगेर. बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग, पटना द्वारा बिहार पुलिस में पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर नियुक्ति के लिए आयोजित लिखित परीक्षा रविवार को जिले के 16 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गयी. परीक्षा में कुल 14,304 परीक्षार्थी शामिल होने वाले थे, जिसमें 11,234 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 3,070 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए. परीक्षा को लेकर जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर व पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने संयुक्त रूप से विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया व प्रशासनिक व्यवस्था का जायजा लिया. परीक्षा को लेकर सुबह सात बजे से ही परीक्षा केंद्रों के बाहर परीक्षार्थियों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी. सुबह 8.30 बजे से परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया गया. प्रवेश के दौरान केंद्र के मुख्य द्वार पर केंद्राधीक्षक एवं स्टैटिक दंडाधिकारी की मौजूदगी में सभी परीक्षार्थियों की गहन जांच की गयी. इसके बाद परीक्षा हॉल में भी दोबारा जांच की गयी, ताकि कदाचार की किसी भी संभावना को समाप्त किया जा सके. पहली पाली में कुल 7,152 परीक्षार्थियों में से 5,544 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 1,608 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए. दूसरी पाली की परीक्षा के लिए अपराह्न एक बजे से केंद्रों में प्रवेश कराया गया. दूसरी पाली में कुल 7,152 परीक्षार्थियों में से 5,690 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 1,462 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व कदाचारमुक्त संपन्न कराने के लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा. जिलाधिकारी ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों में परीक्षा शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न करायी गयी. पूरे परीक्षा अवधि के दौरान जिला और पुलिस प्रशासन पूरी सजगता और सतर्कता के साथ तैनात रहा. उन्होंने कहा कि 21 जनवरी को आयोजित होने वाली परीक्षा को भी शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन