बिहार चुनाव में सनातनी राजनीति का शंखनाद, सभी सीटों पर गौ भक्त प्रत्याशी लड़ेंगे चुनाव

ज्योर्तिमठ बदरीकाधाम हिमालय के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि बिहार में सनातनी राजनीति का शंखनाद किया गया है
मुंगेर. ज्योर्तिमठ बदरीकाधाम हिमालय के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि बिहार में सनातनी राजनीति का शंखनाद किया गया है. बिहार की सभी विधानसभा सीटों से गौ भक्त को चुनावी मैदान में उतारा जायेगा. वे शुक्रवार को श्रीरामलीला दुर्गा मैदान में पत्रकारों से बात कर रहे थे. उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा तभी संभव है जब हम गौ माता का संरक्षण करेंगे. गौ रक्षा हमारी आस्था का विषय ही नहीं, बल्कि यह हमारे समाज और संस्कृति की भी आधारशिला है. उन्होंने जनता से आह्वान किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में केवल उन्हीं प्रत्याशियों को वोट दें, जो गौ रक्षा को लेकर स्पष्ट और दृढ़ संकल्पित हों. शंकराचार्य जी ने बताया कि हम सभी राष्ट्रीय पार्टी के दिल्ली कार्यालय पर गये और पूछा कि गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए अपना पक्ष लोक सभा सदन में रखिए और अपने पक्ष को हमें बताइए. लेकिन अभी किसी भी राजनीतिक दल ने अभी तक अपना पक्ष गौ माता के विषय में नहीं बताया. इसलिए अब मजबूरी में हमें बिहार विधानसभा चुनाव के सभी सीटों से गौ भक्त प्रत्याशी उतारना पड रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




