पटना से देर शाम घर पहुंचा उमेश सिंह का शव, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

पटना से देर शाम घर पहुंचा उमेश सिंह का शव
मुंगेर. पटना के मगध होटल के कमरे में फांसी लगा कर आत्महत्या करने वाले उमेश कुमार सिंह का शव दूसरे दिन गुरुवार की शाम छह बजे के करीब सफियासराय स्थित उनके घर पर पहुंचा. शव पहुंचते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया. शव खने के लिए उसके पैतृक गांव बिंदबाड़ा व आस-पास से सैकड़ों की संख्या में लोग उमड़ पड़े. परिजनों के चित्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया.
शव घर पहुंचे ही परिजनों में मचा कोहराम
17 अक्तूबर से लापता कासिम बाजार थाना क्षेत्र के बिंदवाड़ा गांव निवासी उमेश कुमार सिंह का शव पटना के मगध होटल के कमरे में बुधवार को फंदे से झुलता मिला था. उसके आधार कार्ड से पटना ने पुलिस ने उसकी पहचान की व कासिम बाजार थाना पुलिस के माध्यम से घर वालों को सूचना दिया गया. बुधवार की शाम परिजन सफियासराय स्थित घर से पटना निकले और वहां पहुंचकर मृतक की पहचान की. गुरुवार को पटना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया व शव परिजनों को सौंप दिया. गुरुवार की शाम छह बजे सफियासराय स्थित घर पर उनका शव पहुंचा. शव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया. पत्नी, भाभी, भाई, बेटा-बेटी शव से लिपट कर दहाड़ मार कर रोने लगे. परिजनों के करूण क्रंदन से पूरा माहौल गमगमीन हो गया. शव आने की सूचना पर उनके पैतृक गांव बिंदवाड़ा से भी सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ वहां लग गयी. जिसमें अधिकांश वैसे लोग थे जो उनके माध्यम से उनके कमेटी में रूपया लगाया था. लेकन परिजनों के चित्कार ने उन्हें भी झकझोर कर रख दिया. सभी के आंखे नम हो गयी थी.
छह पेज का सुसाइड नोट खोलेंगा आत्महत्या व धोखाधड़ी का राज
पटना के जिस होटल के कमरे में उमेश कुमार सिंह का शव मिला, वहां से पटना के कोतवाली थाना पुलिस को छह पेज का एक सुसाइड नोट भी मिला है. सूत्रों की माने तो सुसाइड नोट में उन्होंने किस दवाब के कारण आत्महत्या किया है उसका जिक्र किया है. उन्होंने किन-किन लोगों को पैसा दिया है, उसका जिक्र है. किसने उनके साथ धोखाधड़ी की है उसका भी नाम लिखा है. किन-किन लोगों के दवाब में उन्होंने आत्महत्या करने का कदम उठाया है उसका भी जिक्र किया है. सूत्र बताते है कि उन्होंने अपने सुसाइड नोट में अपने आत्महत्या के सीबीआइ जांच कराने की मांग की है. हालांकि प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करती है, लेकिन अगर इन बातों का जिक्र मृतक ने अपने सुसाइट नोट में किया है तो कई लोगों के गिरेबान तक पुलिस के हाथ पहुंचेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




