ePaper

विधानसभा चुनाव का परिणाम चमत्कार नहीं, कार्यकर्ताओं के मेहनत का नतीजा : नचिकेता

Updated at : 21 Dec 2025 10:09 PM (IST)
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव का परिणाम चमत्कार नहीं, कार्यकर्ताओं के मेहनत का नतीजा : नचिकेता

विधानसभा चुनाव का परिणाम चमत्कार नहीं, कार्यकर्ताओं के मेहनत का नतीजा : नचिकेता

विज्ञापन

जमालपुर. जमालपुर के नवनिर्वाचित विधायक नचिकेता मंडल ने कहा है कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार विकास और सुशासन के मुद्दों पर लगातार काम कर रही है. विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत कोई चमत्कार नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के मेहनत का नतीजा है. वे रविवार को जमालपुर में आयोजित अपने सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे. कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष डॉ रवि रंजन उर्फ बब्बू ने किया. कार्यक्रम के दौरान विधायक नचिकेता मंडल ने मंच से कई कार्यकर्ताओं और नेताओं को जदयू की सदस्यता दिलाई. उन्होंने कहा कि पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है. बावजूद जमीनी स्तर पर संगठन को और मजबूत किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार विकास और सुशासन के मुद्दों पर लगातार काम कर रही है. विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत कोई चमत्कार नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के मेहनत का नतीजा है. कार्यकर्ताओं की मेहनत के बगैर यह संभव नहीं था. उन्होंने कहा कि अगले दो वर्षों के दौरान होने वाले विभिन्न चुनाव को लेकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है. इसमें सभी कार्यकर्ताओं को पूरी तन्मयता से जुड़ जाना है. साथ ही अधिक से अधिक लोगों को जदयू के साथ जोड़कर पार्टी को मजबूत करना है. मौके पर जदयू प्रदेश महासचिव सौरभ निधि, जमालपुर नगर परिषद के मुख्य पार्षद पार्वती देवी, दीप सिंहा, आलोक कुमार, सोनू मंडल, जुम्मन आलम, सुदेश कुमार मंडल, चंद्रशेखर तांती, चंदन आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन