ePaper

पीजी सेमेस्टर-1 के चौथे मैरिट लिस्ट की नामांकन प्रक्रिया समाप्त

Updated at : 24 Dec 2025 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
पीजी सेमेस्टर-1 के चौथे मैरिट लिस्ट की नामांकन प्रक्रिया समाप्त

चौथे मैरिट लिस्ट में चयनित 618 विद्यार्थियों में 291 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया.

विज्ञापन

– 2 जनवरी को विश्वविद्यालय खुलने के बाद आरंभ होगा ऑन-द-स्पॉट नामांकन मुंगेर मुंगेर विश्वविद्यालय ने अपने 20 पीजी विभाग तथा 9 पीजी सेंटर के सत्र 2025-27 पीजी सेमेस्टर-1 के लिए जारी चौथे मेरिट लिस्ट की नामांकन प्रक्रिया 22 दिसंबर से आरंभ की थी. जिसमें विद्यार्थियों को नामांकन के लिये 24 दिसंबर तक का समय दिया गया था. जिसकी अंतिम तिथि बुधवार को समाप्त हो गयी. वही अब 2 जनवरी को विश्वविद्यालय खुलने के बाद उक्त सत्र में नामांकन की स्थिति को देखते हुए ऑन-द-स्पॉट नामांकन प्रक्रिया आरंभ की जायेगी. बता दें कि एमयू द्वारा पीजी सेमेस्टर-1 के लिये जारी चौथे मेरिट लिस्ट में कुल 618 विद्यार्थियों का चयन किया था. जिसमें चौथे मेरिट लिस्ट के विद्यार्थियों को अपने संबंधित पीजी विभाग या पीजी सेंटर में दस्तावेज सत्यापित कराते हुए नामांकन के लिए 24 दिसंबर तक का समय दिया गया था. जिसकी अंतिम तिथि बुधवार को समाप्त हो गयी. इधर उक्त सत्र में चौथे मेरिट लिस्ट में चयनित 618 विद्यार्थियों में 291 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया. जिसमें कला संकाय में 182, विज्ञान संकाय में 102 तथा वाणिज्य संकाय में 7 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया. जबकि अबतक जारी चार मेरिट लिस्ट में कुल 3,364 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया. इसमें कला संकाय में 2,568, विज्ञान संकाय में 690 तथा वाणिज्य संकाय में कुल 106 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया. इधर अब क्रिसमस और नये साल को लेकर एमयू मुख्यालय व कॉलेजों में अवकाश हो चुका है. जिसके बाद अब विश्वविद्यालय के कार्यालय व कॉलेज 2 जनवरी को खुलेंगे. जिसके बाद उक्त सत्र में नामांकन की स्थिति को देखते हुए विश्वविद्यालय द्वारा ऑन-द-स्पॉट प्रक्रिया आरंभ की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन