एमडीएम चावल की कालाबाजारी का शिक्षक पर आरोप

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
एमडीएम चावल की कालाबाजारी का शिक्षक पर आरोप

एमडीएम चावल की कालाबाजारी का शिक्षक पर आरोप

विज्ञापन

धरहरा. धरहरा प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय पचरूखी में मध्यान्ह भोजन योजना के चावल की कालाबाजारी का शिक्षकों पर आरोप लगाते हुये विद्यालय परिसर में ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने जमकर हंगामा किया. इस दौरान ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों की शिक्षकों से बहस भी हो गयी. जिसके बाद प्रभारी प्रधानाध्यापक राहुल कुमार ने वरीय पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर मामले से अवगत कराया गया. प्रभारी प्रधानाध्यापक राहुल कुमार ने बताया कि पायलट प्रोजेक्ट के तहत मध्यान्ह भोजन संचालन की जिम्मेदारी शिक्षक अजय कुमार को दी गई है. ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षक अजय कुमार ने चावल की हेराफेरी की है. प्रधानाध्यापक ने बताया कि उनकी अनुपस्थिति में विद्यालय बंद होने के बाद चावल को गोदाम में रखवाया गया. इस माह विभाग की ओर से अरवा चावल का आवंटन हुआ था, लेकिन जांच में पता चला कि गोदाम में 7 से 8 क्विंटल अरवा चावल कम है. मामले को लेकर विभाग को अवगत कराया गया है. जिसके लिये पत्र भी भेजा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन