कैदी फरार मामले में अब भी आरपीएफ के कई कर्मी पर लटकी है कार्रवाई की तलवार

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
कैदी फरार मामले में अब भी आरपीएफ के कई कर्मी पर लटकी है कार्रवाई की तलवार

पोस्ट के कर्मचारियों की लापरवाही और उदासीनता के कारण कैदी रात में ही अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया

विज्ञापन

पोस्ट इंचार्ज इंस्पेक्टर राजीव नयन सहित पांच पहले ही हो चुका है निलंबित जमालपुर ————————- रेलवे सुरक्षा बल स्टेशन पोस्ट से एक कैदी के फरार होने के मामले में जहां अबतक पांच कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है. वहीं कुछ और लोगों पर सस्पेंशन की तलवार लटकी हुई है. बताया गया कि कहलगांव के निवासी को हावड़ा की सीआईबी टीम ने अभयपुर के नजदीक गिरफ्तार कर रेलवे सुरक्षा बल जमालपुर स्टेशन पोस्ट के हवाले कर दिया था. परंतु इस पोस्ट के कर्मचारियों की लापरवाही और उदासीनता के कारण कैदी रात में ही अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जो अबतक गिरफ्त से बाहर है. इसकी सूचना पर पोस्ट इंचार्ज इंस्पेक्टर राजीव नयन, कांस्टेबल काजल कुमारी और दीपक कुमार को सबसे पहले सस्पेंड कर दिया गया. जिसके बाद रेलवे सुरक्षा बल के डीआईजी रफीक अहमद अंसारी, इंटेलिजेंस के अस्सिटेंट सिक्योरिटी कमांडेंट संजय कुमार सिंह और मालदा के डिप्टी सिक्योरिटी कमांडेंट एके कुल्लू ने पिछले दिनों स्टेशन पोस्ट का निरीक्षण किया था. जिस क्रम में दो और रेलवे सुरक्षा बल के कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया. जिसमें हेड कांस्टेबल एएन विनायक और कांस्टेबल जेएल हेंब्रम शामिल है. सूत्रों द्वारा बताया गया है कि इस प्रकरण में अभी कई और लोगों पर गाज गिरना तय है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन