उड़ीसा में आर्म्स फैक्ट्री संचालक को एसटीएफ ने मुंगेर से किया गिरफ्तार

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
उड़ीसा में आर्म्स फैक्ट्री संचालक को एसटीएफ ने मुंगेर से किया गिरफ्तार

उड़ीसा में आर्म्स फैक्ट्री संचालन मामले में आरोपी कासिम बाजार थाना क्षेत्र के हजरतगंज निवासी मो असलम को उड़ीसा एसटीएफ की टीम ने मुंगेर से गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मुंगेर. उड़ीसा में आर्म्स फैक्ट्री संचालन मामले में आरोपी कासिम बाजार थाना क्षेत्र के हजरतगंज निवासी मो असलम को उड़ीसा एसटीएफ की टीम ने मुंगेर से गिरफ्तार किया. उड़ीसा पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर उसे अपने साथ ले गयी. कासिम बाजार थानाध्यक्ष रूबीकांत कच्छप ने बताया कि उड़ीसा के भुवनेश्वर में उड़ीसा पुलिस ने अवैध मिनी गन फैक्ट्री पकड़ी थी. जहां से हथियार बनाते हुए मुंगेर के 2 कारीगरों को भी गिरफ्तार किया था. दोनों कारीगरों में एक कासिम बाजार थाना क्षेत्र के हजरतगंज व दूसरा कोतवाली थाना क्षेत्र का निवासी है. दोनों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में उड़ीसा पुलिस को बताया था कि हजरतगंज निवासी मो असलम के कहने पर ही वे लोग अवैध हथियार का निर्माण कर रहे हैं. हथियार बनाने के लिए पैसे भी मो असलम ही उनलोगों को देता है. गिरफ्तार कारीगरों के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर आर्म्स कारोबारी को गिरफ्तार करने उड़ीसा की पुलिस मंगलवार को मुंगेर पहुंची थी. कासिम बाजार थाना के सहयोग से मंगलवार की शाम हजरतगंज में छापेमारी कर मो असलम को उसके घर से गिरफ्तार किया गया. जिसे रात में ही न्यायिक अधिकारी के समक्ष उपस्थित कर ट्रांजिट रिमांड पर उड़ीसा एसटीएफ अपने साथ ले गयी. थानाध्यक्ष ने बताया कि मोअसलम पूर्व से आर्म्स एक्ट का आरोपी रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन