अपराध व अपराधियों पर कसें शिकंजा, लापरवाही बर्दाश्त नहीं : एसपी
Updated at : 08 Mar 2025 8:10 PM (IST)
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने कहा है कि अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसा जाय. ताकि अपराधी फन नहीं उठा सके.
विज्ञापन
होली को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का एसपी ने थानेदारों को दिया निर्देश
मुंगेर. पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने कहा है कि अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसा जाय. ताकि अपराधी फन नहीं उठा सके. इसमें अगर किसी थानेदार से लापरवाही बरती तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. वे शनिवार को पुलिस लाइन में आयोजित क्राइम मीटिंग में को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने फरवरी महीने में प्रतिवेदित कांडों की थानावार समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिया. उन्होंने लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 के संबंध में सभी एसडीपीओ व थानाध्यक्ष को जानकारी देते हुए कहा कि जिस थाना में अब तक चाईल्ड फ्रेंडली कॉर्नर की स्थापना नहीं की गयी है वहां के थानाध्यक्ष अविलंब इसका स्थापना कर सूचित करें. उन्होंने लंबित कांडों में जहां तेजी लाने का निर्देश दिया. वहीं एससी-एसटी कांडों का 60 दिनों के अंदर निष्पादन का निर्देश दिया. एसपी ने एक सप्ताह के अंदर सभी अंचल पुलिस निरीक्षक को पॉकेट डिस्पोजल कांडों का पूर्ण रूप से निष्पादन करने का निर्देश दिया. उन्होंने जहां लोक शिकायत मामलों से संबंधित परिवार पत्रों के निष्पादन को गति देने को कहा, वहीं जख्म,पोस्टमार्टम, एफएसएल के लिए लंबित कांडों की विवरणी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. उन्होंने नियमित वाहन चेकिंग अभियान चलाने और गश्ती करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि माहे ए रमजान को लेकर रोजा चल रहा है. इसी बीच होली का पर्व है. सभी डीएसपी व थानाध्यक्ष विशेष सर्तकता बरते. थाना में शांति समिति की बैठक सुनिश्चित करें. साथ ही बाउंड डाउन की कार्रवाई तेज करें. छोटी-छोटी सूचनाओं का भी सत्यापन करें. किसी तरह की लापरवाही नहीं करते. बैठक में सभी एसडीपीओ, सर्किल इंस्पेक्टर, थानाध्यक्ष मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




