सदर अस्पताल को जल्द ही मेडिसिन में डीएनबी कोर्स के तहत मिलेंगे छह चिकित्सक

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
सदर अस्पताल को जल्द ही मेडिसिन में डीएनबी कोर्स के तहत मिलेंगे छह चिकित्सक

सरकार ने अस्पताल प्रबंधन को पत्र भेजकर डीएनबी कोर्स के लिए फंड की डिमांड करने का दिया निर्देश

विज्ञापन

मुंगेर. लंबे समय से चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल को जल्द ही मेडिसिन में डीएनबी कोर्स के तहत छह चिकित्सक मिलेंगे. जो वैसे तो अस्पताल में मेडिसिन विषय में पीजी के समकक्ष की पढ़ाई करेंगे, लेकिन इन चिकित्सकों के आने से अस्पताल प्रबंधन के लिए जारी चिकित्सकों की कमी की परेशानी भी दूर होगी. इधर सरकार ने अस्पताल प्रबंधन को पत्र भेजकर डीएनबी कोर्स के लिए फंड की डिमांड करने का निर्देश दिया है. अस्पताल उपाधीक्षक डाॅ रमन कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल को एक साल पूर्व ही मेडिसिन में डीएनबी की पढ़ाई कराने की स्वीकृति मिल चुकी है. मेडिसिन में डीएनबी कोर्स की पढ़ाई अस्पताल के उनके अतिरिक्त चिकित्सक डाॅ रामप्रवेश और डाॅ के रंजन करेंगे. इसके लिए अस्पताल द्वारा साल 2024 में ही जेएलएनएमसीएच, भागलपुर से एमओयू भी किया गया है. जहां डीएनबी के दो साल के कोर्स में एक साल का इंटर्नशिप यहां के चिकित्सक अभ्यार्थी करेंगे. उन्होंने बताया कि नीट का नया पैनल तैयार हो गया है. उम्मीद है कि एक से दो माह के अंदर अस्पताल में मेडिसिन में डीएनबी के 6 सीटों पर जल्द ही स्टूडेंट चिकित्सक मिल जायेंगे. वहीं अस्पताल प्रबंधक मो तौसिफ हसनैन ने बताया कि डीएनबी कोर्स के लिए सरकार द्वारा पत्र भेजा गया है. इसमें अस्पताल में डीएनबी कोर्स के संचालन में खर्च होने वाली राशि को लेकर डिमांड मांगी गयी है. इसे तैयार कर विभाग को भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन