MUNGER : तारापुर में भीषण जाम, आमजन परेशान

Updated:
विज्ञापन
MUNGER : तारापुर में भीषण जाम, आमजन परेशान

तारापुर अनुमंडल क्षेत्र में बुधवार को भीषण जाम की समस्या देखने को मिली.

विज्ञापन

तारापुर, मुंगेर से संजय वर्मा की रिपोर्ट :

तारापुर अनुमंडल क्षेत्र में बुधवार को भीषण जाम की समस्या देखने को मिली. थाना चौक से लेकर उर्दू चौक तक सड़क पूरी तरह जाम रही, जिससे आम लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया. बताया जाता है कि शहीद स्मारक चौक पर ठेला व डलिया लगाकर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को पुलिस ने हटाया, लेकिन इसके बावजूद यातायात व्यवस्था सुचारू नहीं हो सकी. दूसरी ओर विक्रमशिला पुल के क्षतिग्रस्त होने के कारण तारापुर शहर में वाहनों का दबाव काफी बढ़ गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को स्थायी समाधान निकालना चाहिए, अन्यथा रोजाना जाम से परेशानी बढ़ती जाएगी. जाम में फंसे स्कूली बच्चे, मरीज और कामकाजी लोग सबसे अधिक प्रभावित दिखे.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन