ePaper

मुंगेर इंजीनियरिंग कॉलेज : सात विद्यार्थियों का हुआ कैंपस सेलेक्शन

Updated at : 29 Apr 2025 6:37 PM (IST)
विज्ञापन
मुंगेर इंजीनियरिंग कॉलेज : सात विद्यार्थियों का हुआ कैंपस सेलेक्शन

राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय मुंगेर के सात छात्र-छात्राओं का चयन बहुराष्ट्रीय आइटी एवं सोल्यूशन कंपनी राइनेक्स लिमिटेड में हुआ है

विज्ञापन

मुंगेर. राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय मुंगेर के सात छात्र-छात्राओं का चयन बहुराष्ट्रीय आइटी एवं सोल्यूशन कंपनी राइनेक्स लिमिटेड में हुआ है. इसमें असैनिक अभियंत्रण के गगन कुमार , नितिन रंजन, स्नेहा भारती, प्रीतम कुमार, रोहित कुमार तिवारी, रामचंद्र झा एवं विद्युत अभियंत्रण के अजीत कुमार का चयन पांच लाख के पैकेज पर हुआ है. प्राचार्य डा. आलोक कुमार सिंह ने बताया कि महाविद्यालय के लिए यह खुशी व गर्व का विषय है कि अब बड़ी बहुराष्ट्रीय कंपनियों का भी हमारे महाविद्यालय में प्लेसमेंट के लिए आगमन हो रहा है. मुंगेर संस्थान अपने बच्चों को गुणवतापूर्ण एवं रोजगारयुक्त शिक्षा के लिए अग्रसर है. जिनसे विद्यार्थियों के अकादमिक एवं करियर के विकास में कोई बाधा न हो. उन्होंने ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल के प्रभारी अभिषेक आनंद, अनंत कुमार एवं रूपेश कुमार को भी बधाई दी. ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट इंचार्ज ने बताया कि संस्थान ने प्रतिवर्ष प्लेसमेंट में सुधार प्राप्त किया है. महाविद्यालय के छात्र अपने संबंधित विभागों की बड़ी कंपनी में नौकरी कर रहे हैं. इस वर्ष में कुल पंजीकृत छात्रों में 65 प्रतिशत छात्रों का चयन विभिन्न कंपनी में हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन