मुंगेर के सदर अस्पताल में आज ओपीडी बंद, 24 घंटे इमरजेंसी सेवा उपलब्ध, जानिए किस डॉक्टर की कब है ड्यूटी

Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल, मुंंगेर का इमरजेंसी वार्ड | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Munger Health Update : मुंगेर सदर अस्पताल में अब मरीजों को 24 घंटे विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा मिलेगी। इमरजेंसी, पीकू वार्ड और प्रसव केंद्र में डॉक्टरों की ड्यूटी शिफ्टों में लगाई गई है। अस्पताल प्रशासन ने आवश्यक चिकित्सा संसाधनों की भी व्यवस्था की है।

विज्ञापन

Munger Health Update : मुंगेर सदर अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में मरीजों के इलाज के लिए तीन शिफ्ट में डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है. सुबह 8 बजे से अपराह्न 2 बजे तक डॉ. रूपेश कुमार इमरजेंसी सेवा संभालेंगे. इसके बाद अपराह्न 2 बजे से रात 9 बजे तक डॉ. असीम कुमार मरीजों का इलाज करेंगे. वहीं रात 9 बजे से मंगलवार सुबह 8 बजे तक डॉ. आशीष इमरजेंसी में अपनी सेवाएं देंगे.

विज्ञापन

पीकू वार्ड में बच्चों के इलाज की विशेष व्यवस्था

बच्चों के गंभीर उपचार के लिए संचालित पीकू (पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट) वार्ड में भी तीन पालियों में चिकित्सकों की तैनाती की गई है. सुबह 8 बजे से अपराह्न 2 बजे तक डॉ. शशांक कुमार, अपराह्न 2 बजे से रात 9 बजे तक डॉ. रमन तथा रात 9 बजे से मंगलवार सुबह 8 बजे तक डॉ. मुकेश कुमार ड्यूटी पर रहेंगे. इससे नवजात और गंभीर रूप से बीमार बच्चों को लगातार विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा मिलती रहेगी.

प्रसव केंद्र में महिला चिकित्सकों की रहेगी ड्यूटी

गर्भवती महिलाओं और प्रसव संबंधी सेवाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रसव केंद्र में भी तीन शिफ्ट में महिला चिकित्सकों की ड्यूटी निर्धारित की गई है. सुबह 8 बजे से अपराह्न 2 बजे तक डॉ. नेहा, अपराह्न 2 बजे से रात 9 बजे तक डॉ. निधि तथा रात 9 बजे से मंगलवार सुबह 8 बजे तक डॉ. अलका अपनी सेवाएं देंगी.

मरीजों को 24 घंटे मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि इमरजेंसी, पीकू वार्ड और प्रसव केंद्र में चिकित्सकों की तैनाती के साथ आवश्यक चिकित्सा संसाधनों की भी व्यवस्था की गई है. अस्पताल में चौबीसों घंटे स्वास्थ्य सेवाएं जारी रहेंगी, जिससे किसी भी आपात स्थिति में मरीजों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जा सके. अस्पताल प्रशासन ने मरीजों और उनके परिजनों से अस्पताल की व्यवस्थाओं का सहयोग करने की अपील की है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन