डेंगू के सात नये संभावित मरीज भर्ती, कुल 10 इलाजरत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Nov 2024 7:20 PM
दीपावली के बाद अब छठ महापर्व के बीच डेंगू के बढ़ते मामले मुंगेर के लिये परेशानी बढ़ाने लगी है. इस कारण लगातार डेंगू के कंफर्म और संभावित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है.
मुंगेर. दीपावली के बाद अब छठ महापर्व के बीच डेंगू के बढ़ते मामले मुंगेर के लिये परेशानी बढ़ाने लगी है. इस कारण लगातार डेंगू के कंफर्म और संभावित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है. सदर अस्पताल के डेंगू वार्ड में 7 नये संभावित मरीजों को इलाज के लिये भर्ती किया गया है, जबकि मंगलवार को डेंगू वार्ड में कुल 10 मरीज इलाजरत हैं. अस्पताल उपाधीक्षक डॉ रमन कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल में 7 नये संभावित मरीजों को इलाज के लिये भर्ती किया गया है. इसमें लल्लू पोखर निवासी 19 वर्षीय आदित्य कुमार, 54 वर्षीय सुबोध कुमार चौधरी, 35 वर्षीय अमित कुमार, रायसर निवासी 21 वर्षीय मो. समीर, चकासिम निवासी 65 वर्षीय मो. इशरैल, शीतलपुर निवासी 19 वर्षीय विकास सिंह तथा कासिम बाजार निवासी 45 वर्षीय उषा देवी को एनएस-1 पॉजिटिव पाये जाने के बाद इलाज के लिये भर्ती किया गया. सभी संभावित मरीजों का सैंपल एलाइजा जांच के लिये भेजा गया है. इधर, मंगलवार तक सदर अस्पताल के डेंगू वार्ड में कुल 10 मरीजों का इलाज चल रहा है. इसमें 7 नये संभावित मरीजों के अतिरिक्त पूर्व से भर्ती 13 वर्षीय मो. आफताब, 59 वर्षीय रामदेव मोदी तथा 39 वर्षीय मो. फरमाद भर्ती है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










