बरमन्नी मुखैला स्थान में अज्ञात का शव मिलने से फैली सनसनी

मृतक की उम्र लगभग 45 वर्ष है. जिसका शव पूरी तरह नग्न अवस्था में था.
धरहरा धरहरा थाना क्षेत्र के माताडीह पंचायत के बरमन्नी मुखैला स्थान समीप सोमवार को अज्ञात का क्षत-विक्षत शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. बताया गया कि शव को सबसे पहले वहां पशु चराने गये चरवाहे ने देखा. जिसके बाद घटना आग की तरह पूरे क्षेत्र मे फैल गई. सूचना मिलने पर धरहरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. हलांकि मृतक की शिनाख्त अबतक नही हो पाई है. बताया गया कि मृतक की उम्र लगभग 45 वर्ष है. जिसका शव पूरी तरह नग्न अवस्था में था. उसके गुप्तांग पर भी कई जख्म के निशान थे. शव को देखने से प्रतित होता है कि अधेड़ की दो-तीन दिन पूर्व ही पीट पीट कर हत्या कर दी गयी है. साथ ही पहचान मिटाने के लिये चेहरे पर कैमिकल डाला गया. जिससे चेहरा पूरा बिगड़ गया है. हलांकि घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर गैलन, कपड़ा, चप्पल, थैला बिखरा पडा था. प्रभारी थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भेजा गया है. शव का शिनाख्त होने तक उसे 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




