मतदाता सूची को लेकर एसडीओ ने की राजनीतिक दलों के साथ बैठक

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
मतदाता सूची को लेकर एसडीओ ने की राजनीतिक दलों के साथ बैठक

सामाजिक जागरूकता लाने का अनुरोध राजनीतिक दलों से किया.

विज्ञापन

मुंगेर सदर अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 165 मुंगेर विधान सभा क्षेत्र शैलेंद्र कुमार ने गुरुवार को सभी राजनीतिक दल के अध्यक्ष/ सचिव के साथ बैठक की. जहां निर्वाचक सूची के संबंध में विस्तृत चर्चा और मतदान केंद्र के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी. इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2025 में प्राप्त दावा आपत्ति का विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने कहा कि वैसे व्यक्ति जिनके द्वारा अबतक निर्वाचक सूची में नाम नहीं जुड़वाया गया है. उनका नाम जुड़वाने के लिए अपेक्षित सहयोग करें. अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा विगत लोकसभा चुनाव 2024 में कम भीटीआर वाले मतदान केंद्रों पर वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने को लेकर सामाजिक जागरूकता लाने का अनुरोध राजनीतिक दलों से किया. साथ ही सभी राजनीतिक दल के अध्यक्ष व सचिव से बीएलए नियुक्ति हेतु अनुरोध किया. इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा 17 अप्रैल तक प्राप्त प्रपत्र 6, 7, 8 का विवरण उपलब्ध कराया गया. साथ ही दावा आपत्ति के निष्पादन के क्रम में प्रपत्र 9, 10, 11 A, 11 B की सूची भी सभी राजनीतिक दल के अध्यक्ष सचिव को उपलब्ध कराया गया. उन्होंने बताया गया कि नगर पालिका उप निर्वाचन 2025 हेतु वार्ड संख्या 21 का मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन किया गया है. जिसका दावा आपत्ति दायर करने की तिथि 24 अप्रैल तक है, यदि कोई दावा आपत्ति दायर करना चाहते हैं तो अनुमंडल कार्यालय में 24 अप्रैल तक दावा आपत्ति दायर कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन