सरस्वती पूजा आज, तैयारियां पूरी, चारों ओर उत्साह का माहौल

Updated at : 22 Jan 2026 7:32 PM (IST)
विज्ञापन
सरस्वती पूजा आज, तैयारियां पूरी, चारों ओर उत्साह का माहौल

छात्र-छात्राओं द्वारा विद्यालय व कोचिंग संस्थान एवं घरों में माता सरस्वती की पूजा के लिए प्रतिमाओं की खरीदारी करने की होड़ रही.

विज्ञापन

– बाजार में पूजन सामग्री और प्रसाद के लिए फलों की खरीदारी जोरों पर

– देर शाम तक प्रतिमाओं को पूजा पंडाल तक ले जाने का लगा रहा सिलसिला

मुंगेर

बसंत पंचमी के अवसर पर सरस्वती पूजा शुक्रवार को जिले में धूमधाम से मनाया जायेगा. जिसे लेकर चारों ओर उत्सवी माहौल बना हुआ है. एक तरफ जहां पूजा समिति द्वारा भव्य पंडाल और सजावट को अंतिम रूप दिया जा रहा है. वहीं दूसरी ओर बाजार में पूजन सामग्री के साथ ही प्रसाद के लिए फल और मिठाई की खरीदारी को लेकर लोगों की भीड़ लगी रही. छात्र-छात्राओं द्वारा विद्यालय व कोचिंग संस्थान एवं घरों में माता सरस्वती की पूजा के लिए प्रतिमाओं की खरीदारी करने की होड़ रही.

भव्य पूजा पंडाल में विराजेगी माता सरस्वती

एक और शैक्षणिक संस्थानों में पूजा की भव्य तैयारी की गई है. वहीं विभिन्न पूजा समिति द्वारा पूजा के लिए आकर्षक पंडाल तैयार करने के साथ ही सजावट किया गया है. नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के शैक्षणिक प्रतिष्ठानों में विद्या की देवी मां सरस्वती की मूर्तियां रखी गई है. पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया जा चुका है. पंडालों में भव्य रोशनी के लिए आकर्षक लाइटिंग की गयी है. देर रात तक पंडालों में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित करने का सिलसिला चलता रहा.

देर शाम रिक्शा, ठेला, ई-रिक्शा पर जाती रही प्रतिमा

शहर के लल्लूपोखर, चुआबाग, पूरबसराय, सफियाबाद सहित अन्य स्थानों पर पिछले एक माह से मां सरस्वती की प्रतिमा बनायी जा रही थी. जिसे गुरुवार की देर शाम तक कलाकार फाइनल टच देकर ग्राहकों को उपलब्ध कराने में व्यस्त रहे. मूर्तिकार मनोहर ने बताया कि मूर्ति के दाम में कोई विशेष बढ़ोतरी नहीं हुई है, किंतु इस बार पूर्व से अधिक प्रतिमा बनाने का ऑर्डर मिला हुआ था. उन्होंने बताया कि वे 500 से 5000 तक की प्रतिमा बनायी गयी हैं. इससे अधिक कीमत की प्रतिमा का ऑर्डर इस बार नहीं मिला है. देर शाम तक ठेला, जुगाड़ वाहन, ऑटो, टोटो से प्रतिमाओं को ले जाने का सिलसिला जारी रहा.

गाजर, मिश्रीकंद, बैर, केला की हो रही खरीदारी

सरस्वती पूजा को लेकर गुरुवार को बाजार में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. बाजार में जहां प्रसाद के लिए गाजर, मिश्रीकंद, बैर, केला सहित अन्य फलों से भरे ठेले पर लोग खरीदारी करते दिखे. वहीं सड़कों पर रख कर इसकी बिक्री की गयी. वैसे तो लोग पूजा के एक दिन पूर्व होने वाली भारी भीड़ से बचने के लिए पहले से ही खरीदारी करने जुट गये थे. किंतु गुरुवार को बाजार में विशेष भीड़ लगी रही. जिसमें किराना, सजावट तथा अन्य खुदरा खरीदारी को लेकर विभिन्न दुकानों पर काफी भीड़ लगी रही. देर शाम तक बाजार में पूजन सामग्री तथा सजावटी सामानों की खरीदारी होती रही. शीतला स्थान, बेकापुर परसट्टा पट्टी में लोगों की भीड़ पूजन सामग्री एवं सजावटी समानों की खरीदारी करते देखे गये.

————————————–

बॉक्स

————————————-

एक नजर सामग्री के कीमत पर

चुनरी – 10 रुपये से 100 रुपये तक

माला – 20 रुपये से 500 रुपये तक

मोर पंख – 10 रुपये से 50 रुपये तक

सजावटी समान- 10 रुपये से 200 रुपये तक

मिश्रीकंद – 80 रुपये किलो

बैर – 100 रुपये किलो

गाजर – 40 रुपये किलो

केला – 50 रुपये से 80 रुपये किलो

——————————————-

बॉक्स

——————————————

सरस्वती पूजा को लेकर सुरक्षा का किया गया है पुख्ता इंतजाम : एसपी

मुंगेर : पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बताया कि सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर तैयारी पुरी कर ली गयी है. शहर से लेकर पूरे जिले में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है. महत्वपूर्ण स्थानों को चिह्नित किया गया है, जहां प्रतिमा स्थापित होती है उसका भी स्थलीय जांच किया गया है. चिह्नित स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी. ट्रैफिक प्लान भी बनाया गया है जहां पुलिस बलों को तैनात किया गया है. क्यूआरटीम बनाया गया है, जो पूरे जिले में लगातार भ्रमण करती रहेगी. उन्होंने कहा कि विसर्जन को लेकर भी पुलिस बलों की तैनाती की जायेगी. ड्रोन से भी निगरानी की जायेगी. उन्होंने कहा कि डीजे संचालन और अश्लील गीत बजाने पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. पुलिस अलर्ट मोड में काम कर रही है और विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न करने वालों से सख्ती से पेश आयेंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BIRENDRA KUMAR SING

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

BIRENDRA KUMAR SING is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन