भागलपुर से जमालपुर के रास्ते दिल्ली के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
भागलपुर से जमालपुर के रास्ते दिल्ली के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन

रेल यात्रियों की भीड़ की संभावना को देखते हुए रेलवे ने दो समर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है.

विज्ञापन

जमालपुर. रेल यात्रियों की भीड़ की संभावना को देखते हुए रेलवे ने दो समर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है. इसमें से एक ट्रेन हावड़ा से नई दिल्ली के लिए और दूसरी ट्रेन भागलपुर से जमालपुर होते हुए दिल्ली के लिए चलेगी.

मालदा रेल मंडल के एपीआरओ रसराज मांझी ने बताया कि 21 अप्रैल से 14 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार को 04062 डाउन दिल्ली-भागलपुर समर स्पेशल ट्रेन दिल्ली से पूर्वाह्न 11:45 बजे गंतव्य के लिए रवाना होगी. जो दूसरे दिन अपराह्न 13:30 बजे भागलपुर पहुंचेगी. वही 04061 अप भागलपुर-दिल्ली समर स्पेशल ट्रेन 22 अप्रैल से 15 जुलाई तक प्रत्येक बुधवार को संध्या 16:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी. जो दूसरे दिन संध्या 20:10 बजे दिल्ली पहुंचेगी. उन्होंने बताया कि यह ट्रेन आने-जाने के क्रम में पूर्व रेलवे के क्षेत्राधिकार वाले सुल्तानगंज, जमालपुर और अभयपुर रेलवे स्टेशन पर रुकेगी. जबकि इस ट्रेन में जनरल व सेकंड क्लास के साथ स्लीपर व वातानुकूलित क्लास के डब्बे होंगे.

मेमू ट्रेन का होगा परिचालन

एपीआरओ ने बताया कि रेलवे ने रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 12 कार मेमू रैक का परिचालन साहिबगंज-जमालपुर- साहिबगंज और जमालपुर-किऊल-जमालपुर रेलखंड पर आरंभ करने का निर्णय लिया है. उन्होंने बताया कि 63431 अप साहिबगंज-जमालपुर मेमू ट्रेन और 63432 डाउन जमालपुर- साहिबगंज मेमू ट्रेन का परिचालन 10 अप्रैल से आरंभ होगा. जबकि 63423 अप जमालपुर-किऊल मेमू ट्रेन और 63424 डाउन किऊल-जमालपुर मेमू ट्रेन का परिचालन भी 10 अप्रैल से आरंभ होगा.

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन