मुंगेर मेडिकल कॉलेज के लिए 25 करोड़ रुपये की मिली स्वीकृति

Updated at : 07 Mar 2025 7:06 PM (IST)
विज्ञापन
मुंगेर मेडिकल कॉलेज के लिए 25 करोड़ रुपये की मिली स्वीकृति

????????????????????????????????????

मुंगेर के बांक पंचायत के मंगरा पोखर में 603.68 करोड़ की लागत से बन रहे मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर सरकार ने 25 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है.

विज्ञापन

मुंगेर. मुंगेर के बांक पंचायत के मंगरा पोखर में 603.68 करोड़ की लागत से बन रहे मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर सरकार ने 25 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है. जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव शंभू शरण ने महालेखाकार पटना को पत्र भेजा है. जबकि इससे पहले 26 सितंबर 2024 को सरकार ने निर्माण के लिए 20 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी थी. अपर सचिव द्वारा महालेखाकार पटना को भेजे गये पत्र में कहा गया है कि राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल मुंगेर के निर्माण को लेकर बिहार चिकित्सा सेवाएं एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड पटना से तकनीकी अनुमोदन प्राप्त है. जिसके मॉडल प्राक्कलन के आधार पर कुल 603 करोड़ 68 लाख रुपये की लागत को प्रशासनिक स्वीकृति सरकार द्वारा दी गयी है. जिसके विरूद्ध वित्तीय वर्ष 2024-25 में भारत सरकार द्वारा इस परियोजना के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल 25 करोड़ रुपये मात्र के व्यय की स्वीकृति दूसरे फेज में दी गयी है. वहीं पत्र में यह भी कहा गया है कि उक्त परियोजना निर्माण कार्य के लिए सरकार द्वारा 26 सितंबर 2024 को पहले फेज में कुल 20 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गयी है. इस प्रकार अबतक मुंगेर मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए सरकार द्वारा कुल प्राक्कलित राशि 603.68 करोड़ रुपये में से 45 करोड़ रुपये का आवंटन कर दिया गया है. विदित हो कि उक्त परियोजना का निर्माण बीएमआइसीएल द्वारा किया जा रहा है. जिसके निर्माण कार्य का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने 25 नवंबर 2023 को किया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन