जमालपुर में रामनवमी शोभायात्रा को लेकर बदला गया रूट

Updated at : 24 Mar 2026 12:24 AM (IST)
विज्ञापन
जमालपुर में रामनवमी शोभायात्रा को लेकर बदला गया रूट

जमालपुर में रामनवमी शोभायात्रा को लेकर बदला गया रूट

विज्ञापन

जमालपुर. चैती दुर्गा और रामनवमी को लेकर सोमवार को आदर्श थाना परिसर जमालपुर में शांति समिति की बैठक की गई. जिसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान ने की. बैठक में रामनवमी जुलूस और चैती दुर्गा पूजा के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गयी. थानाध्यक्ष ने कहा कि चैती दुर्गा पूजा और रामनवमी जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में निकाली जाएगी. उन्होंने पूजा समिति को निर्देश दिया कि उनके सभी स्वयंसेवक अपना आधार कार्ड की छायाप्रति थाना में जमा करेंगे. किसी भी प्रकार का विसर्जन जुलूस निकालने के लिए थाना में आवेदन देना अनिवार्य होगा. पूजा के दौरान डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा. पर्व को लेकर शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर पुलिस फोर्स की व्यवस्था की जाएगी. उन्होंने कहा कि पूजा समिति पूजा स्थल पर अपने स्वयंसेवक की व्यवस्था करेगी. साथ ही आग बुझाने का संयंत्र पंडाल में रखेंगे. पंडाल में सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था भी रखना सुनिश्चित करेंगे.

शोभायात्रा का बदला गया रूट

बैठक में रामनवमी शोभा यात्रा समिति के लोगों ने बताया कि इस बार शोभायात्रा का रूट बदल दिया गया है. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष रामपुर कॉलोनी रेलवे टंकी मैदान से निकलने वाली शोभायात्रा बंशीधर मोड पहुंचकर जुबली बेल की तरफ मुड़ जाएगी. जो जुबली बेल और स्टेशन चौक होते हुए लोको कॉलोनी रोड से होकर कारखाना गेट संख्या क्षेत्र पहुंचेगी. वहां से भारत माता चौक पहुंचकर गुरुद्वारा चौक, जनता मोड, सदर बाजार, बराट चौक, शनि मंदिर चौक होते हुए दोबारा बंशीधर मोड के रास्ते जुबली वेल चौक पहुंचेगी. जहां ईस्ट कॉलोनी शोभायात्रा के आने के बाद दोनों शोभायात्रा का मिलन जुबली वेल चौक पर होगा. इसके बाद शोभायात्रा थाना भवन होते हुए दौलतपुर चौक पहुंचेगी. इस दौरान त्योहार के दौरान बिजली के नंगे तार, बाजार में जाम, लाइटिंग व सफाई की व्यवस्था एवं अन्य प्रशासनिक कार्य को लेकर अन्य अधिकारियों के नहीं होने पर शांति समिति सदस्यों ने नाराजगी व्यक्त की. मौके पर भावेश चौधरी, राजीव नायक, सनम कुमार उर्फ बबलू पासवान, शंकर सिंह, राजीव सिंह, अमित कुमार, पार्षद मुकेश शर्मा, शैलेंद्र तांती, बमबम यादव, बलविंदर सिंह अहलूवालिया, राज गुप्ता, कैलाश काली, ईशा चंचल आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन