जमालपुर स्टेशन व रेल थाना के सामने से लाखों के लोहे का फेसिंग गायब

Updated at : 24 Mar 2026 12:27 AM (IST)
विज्ञापन
जमालपुर स्टेशन व रेल थाना के सामने से लाखों के लोहे का फेसिंग गायब

जमालपुर स्टेशन व रेल थाना के सामने से लाखों के लोहे का फेसिंग गायब

विज्ञापन

जमालपुर. चिराग तले अंधेरा कहावत को चरितार्थ करते हुए चोरों ने जमालपुर रेलवे स्टेशन और रेल थाना के ठीक नाक के नीचे से लोहे के लाखों की फेंसिंग गायब कर दिया है. जिस पर न तो रेल थाना की नजर है और न ही रेलवे सुरक्षा बल की. जानकारी के अनुसार अंग्रेज के समय से ही लोहे की फेंसिंग लगाकर राहगीरों और वाहन चालकों के लिए सुरक्षा सुनिश्चित की गयी थी. जमालपुर रेलवे स्टेशन के सामने सड़क के पश्चिम की ओर लोको कॉलोनी तक जाने वाली सड़क के किनारे लोहे की फेंसिंग का बड़ा हिस्सा गायब हो गया है. हैरानी की बात यह है कि यह घटना ठीक रेल थाना के सामने से हुई है. जानकारी के अनुसार स्टेशन चौक से लोको कॉलोनी जाने वाली सड़क के पश्चिम की ओर बड़े नाले के पहले लोहे के मोटे पाइप की फेंसिंग लगाई गई थी. लोगों का कहना है कि लगभग 200 मीटर तक की फेंसिंग गायब हो चुकी है. हालांकि रेल थाना के साथ वाली फेंसिंग अबतक मौजूद है, परंतु उसके सामने वाली फेंसिंग गायब हो चुकी है. यह फेंसिंग काफी वजनी थी, फेंसिंग गायब हो जाने के बाद नजारा यह है कि अब बड़े नाले और सड़क के बीच में दुकान सजी हुई है. जिसके कारण दुर्घटना की संभावना बढ़ गयी है. इस संबंध में मालदा रेल मंडल के डिप्टी सिक्योरिटी कमांडेंट असीम कुमार कुल्लू ने बताया कि सड़क किनारे रेलवे की लोहे की फेंसिंग कहां गई. इसकी जल्द ही जांच करवाई जाएगी.

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन