ऋषिकुंड तपोभूमि में हुआ पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Updated:
विज्ञापन
ऋषिकुंड तपोभूमि में हुआ पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

ऋषिकुंड तपोभूमि परिसर में विधायक नचिकेता मंडल, जदयू जिलाध्यक्ष सौरभ निधि एवं अन्य अतिथि.

Rishikund Plantation Drive: कार्यक्रम का आयोजन सेवा सुरक्षा न्याय फाउंडेशन की ओर से किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और संस्था के पदाधिकारियों ने भाग लेकर पौधे लगाए तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया.

विज्ञापन

मुंगेर से राणा गौरी शंकर की रिपोर्ट:

Rishikund Plantation Drive: पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास के उद्देश्य से बुधवार को ऋषिकुंड तपोभूमि परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन सेवा सुरक्षा न्याय फाउंडेशन की ओर से किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और संस्था के पदाधिकारियों ने भाग लेकर पौधे लगाए तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया.

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जमालपुर विधायक नचिकेता मंडल और जदयू जिलाध्यक्ष सौरभ निधि उपस्थित रहे. दोनों अतिथियों ने पौधारोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया.

इस अवसर पर पूर्व मुखिया सुनील सिंह, भाजपा नेता अभिनव सिंह, अर्पणा कुमारी, डॉ. संतोष कुमार सिंह, मुकेश सिंह सहित सेवा सुरक्षा न्याय फाउंडेशन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और अन्य सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे.

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने ऋषिकुंड मेला में पहुंचे श्रद्धालुओं से पर्यावरण को सुरक्षित रखने की अपील की. उन्होंने लोगों से अपने-अपने गांव, मोहल्ले और आसपास के क्षेत्रों में कम से कम 10 पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का संकल्प लेने का आग्रह किया.

वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार या किसी संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है. वृक्षारोपण से न केवल पर्यावरण संतुलित रहता है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण भी सुनिश्चित होता है.

कार्यक्रम को सफल बनाने में बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के सहयोग की भी सराहना की गई. आयोजकों ने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से पौधे उपलब्ध कराए गए, जिससे वृक्षारोपण अभियान को सफलतापूर्वक संचालित किया जा सका.

आयोजकों ने कहा कि भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान और वृक्षारोपण कार्यक्रम जारी रहेंगे.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। अपने समाचार पोर्टल पर कार्य करते हुए उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में अनुभव हासिल किया। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन