रिजल्ट रद्द होने की सूचना फर्जी

रिजल्ट रद्द होने की सूचना फर्जी
मुंगेर एमयू ने एक अधिसूचना जारी कर सत्र 2025-29 स्नातक सेमेस्टर-1 के रिजल्ट रद्द होने की सूचना को फर्जी बताया है. जिसमें कहा गया है कि सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों पर स्नातक सत्र- 2025-29 सेमेस्टर-1 के रेगुलर एवं बैकलॉग परीक्षा परिणाम को रद्द किये जाने से संबंधित जो सूचना प्रसारित की जा रही है. जो पूर्णतः असत्य एवं भ्रामक है. विश्वविद्यालय द्वारा इस संबंध में कोई भी आधिकारिक सूचना जारी नहीं किया गया है. सभी छात्र/छात्राओं को निर्देशित किया जाता है कि वह इस प्रकार कि असत्य एवं भ्रामक अफवाहों पर ध्यान नहीं दे तथा केवल विश्वविद्यालय के आधिकारिक वेबसाइट पर ही विश्वास करें. इस भ्रामक सूचना के स्रोत का पता लगाने की प्रक्रिया जारी है. दोषी व्यक्तियों के विरूद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




