गौशाला मार्केट में साड़ी चोरी करते महिला धराई

Updated:
विज्ञापन
गौशाला मार्केट में साड़ी चोरी करते महिला धराई

गौशाला मार्केट में साड़ी चोरी करते महिला धराई

विज्ञापन

हवेली खड़गपुर : नगर क्षेत्र के गौशाला मार्केट स्थित विजय वस्त्रालय में शुक्रवार की शाम साड़ी की चोरी करते हुए एक महिला को दुकानदार ने रंगेहाथ पकड़ा. तत्पश्चात उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया. जानकारी के अनुसार महिला ग्राहक बनकर साड़ी खरीदने के बहाने दुकान में आई थी. इसी दौरान मौका पाकर उसने चुपके से एक साड़ी छिपाकर ले जाने की कोशिश करने लगी. लेकिन दुकानदार को उसकी हरकत पर संदेह हुआ, जिसके बाद उन्होंने तत्काल महिला को रोककर जांच की. तलाशी लेने पर महिला के पास से साड़ी बरामद हुई. जिसके बाद दुकानदार ने घटना की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर थाने ले गई. बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान महिला अपनी पहचान और पता स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रही है, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि फिलहाल महिला से पूछताछ की जा रही है. ———————————————————– अग्निकांड पीड़ित को मिली सहायता राशि हवेली खड़गपुर : प्रखंड के बरुई पंचायत अंतर्गत तेघड़ा गांव में बीते 22 अप्रैल को हुई अग्निकांड की घटना के बाद पीड़ित परिवार को प्रशासन की ओर से राहत प्रदान की गई है. शुक्रवार को बीडीओ प्रियंका कुमारी ने पीड़ित जयकिशन शर्मा को 12 हजार रुपए की अनुदान राशि एवं तिरपाल उपलब्ध कराई. बीडीओ ने बताया कि आग लगने की इस घटना में पीड़ित परिवार का घर सहित सभी घरेलू सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया था, जिससे परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गये था. उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से तत्काल राहत के रूप में यह सहायता राशि प्रदान की गई है. ताकि पीड़ित परिवार अपनी बुनियादी जरूरतों को पूरा कर सके. मौके पर अंचल नाजिर मनोज कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे.

विज्ञापन
Anand Kumar

लेखक के बारे में

By Anand Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन