ePaper

असेसमेंट के दौरान मिली कमियाें को करें दूर

Updated at : 26 Apr 2025 6:27 PM (IST)
विज्ञापन
असेसमेंट के दौरान मिली कमियाें को करें दूर

इन्क्वास स्टेट असेसर टीम ने सभी नोडल चिकित्सक व स्टॉफ नर्स के साथ की बैठक

विज्ञापन

इन्क्वास स्टेट असेसर टीम ने सभी नोडल चिकित्सक व स्टॉफ नर्स के साथ की बैठक प्रतिनिधि, मुंगेर. सदर अस्पताल के प्री-फैब्रिकेटेड में शनिवार को इन्क्वास सर्टिफिकेशन को लेकर स्टेट असेसर टीम ने सभी 7 विभागों के नोडल चिकित्सक व इंचार्ज नर्सों के साथ बैठक की. इसमें स्टेट असेसर डाॅ पवन सिंह जसरोटिया के साथ अस्पताल उपाधीक्षक डाॅ रमन कुमार, आरपीएम रूपनारायण शर्मा, डाॅ निर्मला गुप्ता, डाॅ अनुराग कुमार, अस्पताल प्रबंधक मो तौसिफ हसनैन, पिरामल की डाॅ नीलू शामिल थी. स्टेट असेसर डाॅ पवन सिंह जसरोटिया ने सभी सात विभाग प्रसव केंद्र, एमसीएच ओटी, ब्लड बैंक, एनआरसी, एसएनसीयू, इमरजेंसी तथा जनरल एडमिनिस्ट्रेशन के निरीक्षण के दौरान मिली कमियों की जानकारी संबंधित वार्ड के नोडल चिकित्सक तथा इंचार्ज नर्स को दी. इसमें उन्होंने सभी को निरीक्षण के दौरान मिले गैप को कम करते हुए लगातार अपनी कार्य क्षमता को बढ़ाने का निर्देश दिया. इसके बाद स्टेट असेसर ने सभी सात विभागों से अलग-अलग असेसमेंट का फीडबैक लिया. सबसे पहले अस्पताल प्रबंधक ने जनरल एडमिनिस्ट्रेशन को लेकर हुये असेसमेंट पर अपना फीडबैक दिया. इसमें उन्होंने कहा कि कुछ कार्य, जिसे किया जा सकता था, लेकिन जानकारी के अभाव में वह कार्य नहीं किया जा सकता. इसे जल्द ही ठीक कर लिया जायेगा. इसके बाद प्रसव केंद्र नोडल चिकित्सक डाॅ अर्चना कुमारी ने बताया कि प्रसव केंद्र में बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर सभी में ट्रेनिंग की कमी दिखी. इसे ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है. वहीं एमसीएच वार्ड को लेकर उन्होंने कहा कि ओटी से मरीज को वार्ड में जाने के दौरान भी एक रजिस्टर मेंटन होना था, हालांकि यह छोटी बात है, लेकिन सजगता के अभाव में यह नहीं हो पाया. वहीं अस्पताल उपाधीक्षक ने सभी नोडल चिकित्सक व इंचार्ज को निर्देशित किया कि असेसमेंट के दौरान जो भी कमियां पायी गयी है. उसे दूर करें तथा जिन कार्यों को पूरा करने के लिए ट्रेनिंग की आवश्यकता है. उसके लिए लगातार आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें. मौके पर डाॅ फैजुद्दीन, डाॅ अनुज कुमार, डाॅ पंकज सागर सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन