ePaper

विकसित भारत युवा संसद 2026 के लिए 10 नवंबर तक होगा रजिस्ट्रेशन

Updated at : 01 Nov 2025 6:36 PM (IST)
विज्ञापन
विकसित भारत युवा संसद 2026 के लिए 10 नवंबर तक होगा रजिस्ट्रेशन

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा प्रायोजित विकसित भारत युवा संसद 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की तिथि को अब 10 नवंबर तक विस्तारित कर दी गयी है.

विज्ञापन

मुंगेर. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा प्रायोजित विकसित भारत युवा संसद 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की तिथि को अब 10 नवंबर तक विस्तारित कर दी गयी है. मुंगेर विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक मुनींद्र कुमार सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय के पांच कॉलेज में युवा संसद का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना और माई भारत पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा. जिसमें लखीसराय जिला में केएसएस कॉलेज, खगड़िया जिला में महिला कॉलेज, जमुई जिला में डीएसएम कॉलेज, झाझा, मुंगेर जिला में जेआरएस कॉलेज, जमालपुर तथा शेखपुरा जिला में आरडी कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन होगा. इसमें माई भारत पोर्टल के माध्यम से प्रतिभागियों का 10 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन होगा, जबकि सभी जिलों में जिला स्तरीय विकसित भारत युवा सांसद 2026 प्रतियोगिता का आयोजन 11 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच होगा. वहीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 23 दिसंबर 2025 से 20 जनवरी 2026 तक होगी. इसके बाद राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता की घोषणा की जायेगी. पीआरओ डॉ सूरज कोनार ने बताया कि 18 से 25 वर्ष के युवा को माई भारत पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते है. इसमें कुल 100 अंक के मूल्यांकन मानदंड के अनुसार सामग्री प्रासंगिकता (20), स्पष्टता और संरचना (15), मौखिक संचार और शारीरिक भाषा (25), नवाचार और रचनात्मकता(20), भाषा एवं प्रवाह (10) और समय का पालन (10) यदि किसी विशेष राउंड में दो या अधिक अभ्यर्थी समान अंक प्राप्त करते हैं, तो उस विषय से संबंधित एक सहज प्रश्न पूछा जाएगा. जिसका त्वरित, कुशल और प्रासंगिक उत्तर दिया जाएगा. जिसका मूल्यांकन 10 अंकों में से किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन