ePaper

हम तेरे शहर में आए हैं मुसाफिर की तरह... पर झूमे लोग

Updated at : 31 Oct 2025 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
हम तेरे शहर में आए हैं मुसाफिर की तरह... पर झूमे लोग

शुक्रवार की शाम नगर के मारवाड़ी टोला में लोक सांस्कृतिक म्यूजिकल ग्रुप की ओर से कव्वाली एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

कव्वाली व सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया गया आयोजन

हवेली खड़गपुर. शुक्रवार की शाम नगर के मारवाड़ी टोला में लोक सांस्कृतिक म्यूजिकल ग्रुप की ओर से कव्वाली एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें कव्वाली और गजल की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में समां बांध दिया. कलाकारों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम की प्रस्तुति पर श्रोता दर्शक झूम उठे.

मो परवेज आलम के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में साथी सुरेश ने मोहे आई जग से लाज मैं इतना जोर से नाची आज कि घुंघरू टूट गए… गीत पर प्रशाल मंत्रमुग्ध हो गया. लाल बहादुर पासवान ने जिंदगी की राहों में रंजो गम के मेले हैं… गजल के साथ कई सुरीले गजल की प्रस्तुति से कार्यक्रम को यादगार बना दिया. रिचा रानी ने हम तेरे शहर में आए हैं मुसाफिर की तरह… गजल पेश किया. गायक आकाश कुमार, वाल्मीकि राणा आदि कलाकार ने गजल और कव्वाली की उत्कृष्ट प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया. कार्यक्रम में साजिंदों ने बेहतर संगत किया. जिसमें आर्गन पर राजेश कुमार, नाल पर पवन कुमार, पैड पर अजय कुमार ने कुशल संगत किया. मौके पर शैलेंद्र कुमार सिंह, राजीव रंजन सोनू, दिलीप ठाकुर, विक्कू, देवन यादव सहित सैकड़ों की संख्या में श्रोतागण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन