ePaper

बेलगाछ का रस्म पूरा करने के लिए निकली शोभायात्रा

Updated at : 28 Sep 2025 8:08 PM (IST)
विज्ञापन
बेलगाछ का रस्म पूरा करने के लिए निकली शोभायात्रा

नवरात्र के छठे दिन रविवार को परंपरानुसार बेल कटी एवं बेल गाछ की पूजा-अर्चना को लेकर गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गयी.

विज्ञापन

असरगंज. नवरात्र के छठे दिन रविवार को परंपरानुसार बेल कटी एवं बेल गाछ की पूजा-अर्चना को लेकर गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गयी. राज बनेली स्मृति पुरानी दुर्गा मंदिर जलालाबाद, कमरांय चौक, असरगंज बस स्टैंड स्थित दुर्गा मंदिर से निकाली गयी शोभायात्रा में सैकड़ों महिलाएं एवं पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए. शोभायात्रा में जलालाबाद दुर्गा मंदिर के आचार्य पंडित आमोद कुमार मिश्रा, यजमान शंभू नाथ मिश्रा, पुजारी बलराम झा, पंडित सत्यम मिश्रा एवं पूजा समिति के सदस्य एवं कमराय दुर्गा मंदिर से पंडित मुकेश झा, आचार्य गोविंद गोस्वामी, बृजेश सिंह, अंजनी सिंह, रघुवीर सिंह सहित समिति के सदस्य शामिल हुए. जबकि असरगंज बस स्टैंड दुर्गा मंदिर से आचार्य शिव कुमार झा, यजमान अजय मंडल, पुजारी ललित नारायण झा, पुरुषोत्तम झा सहित समिति के सदस्य सहित श्रद्धालु शामिल थे. वहीं असरगंज प्रखंड क्षेत्र स्थित सभी दुर्गा मंदिरों में सोमवार को सप्तमी की पूजा-अर्चना के बाद प्रतिमा का पट खोल दिया जायेगा और श्रद्धालु मां दुर्गा का दर्शन कर पायेंगे. इधर दुर्गा मंदिरों में हो रहे दुर्गा सप्तशती पाठ एवं भक्ति गीतों से माहौल भक्तिमय हो उठा है. क्षेत्र के पुरानी दुर्गा मंदिर जलालाबाद, कमराय चौक, असरगंज बस स्टैंड, विक्रमपुर, मासूमगंज, मकवा एवं बदरखा गांव स्थित दुर्गा मंदिरों में श्रद्धालुओं द्वारा सुबह-शाम पूजा-अर्चना की जा रही है और संध्या में हो रहे महाआरती में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. पूरा क्षेत्र मां दुर्गा की भक्ति में लीन है और शाम में मेला जैसा नजारा देखा जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MD. TAZIM

लेखक के बारे में

By MD. TAZIM

MD. TAZIM is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन