ePaper

अपराध को छोड़ समाज की मुख्य धारा से जुड़े कैदी : जिलाधिकारी

Updated at : 30 Jan 2025 6:16 PM (IST)
विज्ञापन
अपराध को छोड़ समाज की मुख्य धारा से जुड़े कैदी : जिलाधिकारी

सजायाफ्ता सभी बंदियों से कहा कि आप यहां रह कर अपने आचरण में सुधार करें

विज्ञापन

मुंगेर मंडल कारा में बंदी दरबार का आयोजन मुंगेर मंडल कारा में गुरुवार को जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में बंदी दरबार का आयोजन किया गया. इस अवसर पर उन्होंने कई बंदियों की समस्याओं से रूबरू हुए तथा उनकी समस्याओं के शीघ्र निष्पादन की बात कही. इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद एवं जेल अधीक्षक किरण निधि मुख्य रूप से मौजुद थे. जिलाधिकारी ने बंदियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि आप सभी अपराध को छोड़ समाज की मुख्य धारा से जुड़े. अपराध की दुनियां एक दलदल है, जिससे जुड़ कर आप न सिर्फ अपना बल्कि अपने परिवार और बच्चों का भी भविष्य अंधेरे में डालते हैं. उन्होंने सजायाफ्ता सभी बंदियों से कहा कि आप यहां रह कर अपने आचरण में सुधार करें और यहां होने वाले विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लेकर खुद को एक अच्छे इंसान बनाने का संकल्प लें. जब भी जेल से बाहर जाएं खुद को अपराध से दूर कर समाज की मुख्य धारा से जुड़े. जेल में रह कर यहां के कार्यों को सीखें और उसे अपने रोजगार के रूप में विकसित करें. इससे आप खुद को आर्थिक रूप से भी सबल कर सकेंगे और अपने परिजनों का अच्छे से भरण पोषण कर उन्हें शिक्षित बनाएं. उन्होंने जेल अधीक्षक को सभी बंदियों की शिकायतों का नियमानुसार निष्पादन करने का भी निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन