Munger, विक्रमशिला सेतु से आवागमन ठप, मुंगेर श्रीकृष्ण सेतु पर बढ़ा दबाव
Published by :MANISH KUMAR
Published at :04 May 2026 9:48 AM (IST)
विज्ञापन

विक्रमशिला सेतु से आवागमन ठप, श्रीकृष्ण सेतु पर बढ़ा दबाव
विज्ञापन
मुंगेर से वीरेंद्र कुमार सिंह की रिपोर्ट,
विक्रमशिला सेतु पर वाहनों का परिचालन बंद होने के बाद श्रीकृष्ण सेतु पर यातायात का दबाव अचानक बढ़ गया है। भागलपुर, बांका और आसपास के इलाकों से पूर्णिया, कटिहार व कोसी-सीमांचल जाने वाले छोटे-बड़े वाहन अब मुंगेर होकर गुजर रहे हैं।खासकर भागलपुर से सीमांचल क्षेत्र की ओर जाने वाली बसों के रूट बदलने से पुल पर सुबह-शाम लंबी कतारें लग रही हैं। इससे यात्रियों को अतिरिक्त समय लग रहा है और जाम की स्थिति भी बन रही है। शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर भी ट्रैफिक का असर साफ दिख रहा है।स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने पुल पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की है। जवान लगातार वाहनों की आवाजाही को व्यवस्थित करने में जुटे हैं और भारी वाहनों को नियंत्रित तरीके से पास कराया जा रहा है।
अधिकारियों के अनुसार, जब तक विक्रमशिला सेतु दोबारा चालू नहीं होता, तब तक यह दबाव बना रह सकता है। ऐसे में लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










