स्नातक व पीजी के दो सत्रों की हो रही प्रायोगिक परीक्षा

Updated at : 02 Mar 2025 6:29 PM (IST)
विज्ञापन
स्नातक व पीजी के दो सत्रों की हो रही प्रायोगिक परीक्षा

मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक के एक तथा पीजी के दो सत्रों की प्रायोगिक परीक्षा ली रहा है.

विज्ञापन

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक के एक तथा पीजी के दो सत्रों की प्रायोगिक परीक्षा ली रहा है. परीक्षा नियंत्रक प्रो. अमर कुमार ने बताया कि सत्र 2024-26 पीजी सेमेस्टर-1 तथा सत्र 2023-25 पीजी सेमेस्टर-3 के प्रायोगिक विषयों की परीक्षा 27 फरवरी से आरंभ किया गया है. जिसके लिये तीन केंद्र बनाये गये हैं. उन्होंने बताया कि बॉटनी, जुलॉजी, फिजिक्स, कैमेस्ट्री तथा भूगोल के संबंधित विषयों के पीजी विभाग तथा डीजे कॉलेज, कोशी कॉलेज खगड़िया पीजी सेंटर की प्रायोगिक परीक्षा आरडी एंड डीजे कॉलेज में हो रही है. जबकि होम साइंस तथा संगीत पीजी विभाग की परीक्षा बीआरएम कॉलेज और साइकोलॉजी पीजी विभाग की प्रायोगिक परीक्षा जमालपुर कॉलेज, जमालपुर में हो रही है. इसके अतिरिक्त सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-1 के प्रायोगिक विषयों की परीक्षा 24 फरवरी से आरंभ किया गया है, जो 10 मार्च तक चलेगी. परीक्षा को लेकर प्रायोगिक विषयों के लिए अलग-अलग केंद्र बनाये गये हैं. जहां संबंधित कॉलेज के विद्यार्थी प्रायोगिक परीक्षा में शामिल हो रहे हैं. इसमें संगीत विषय के लिए बीआरएम कॉलेज को केंद्र बनाया गया है. जबकि होम साइंस के लिए तीन, साइकोलॉजी के लिए चार, विज्ञान संकाय के फिजिक्स, कैमेस्ट्री, बॉटनी, जुलॉजी के लिए 10, भूगोल के लिये नौ केंद्र बनाये गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन