बैंड-बाजा के साथ पुलिस ने फरार अपराधियों के घर चिपकाया इश्तेहार
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

जोगिंदर यादव हत्याकांड में फरार चल रहा अपराधी अमित कुमार के घर पर इश्तेहार चिपकाया गया.
विज्ञापन
जोगिंदर यादव हत्याकांड में वर्ष 2023 से फरार चल रहा है नामजद आरोपित अमित कुमार
मुंगेर. बैंड-बाजा लेकर कोतवाली थाना पुलिस बुधवार को लालदरवाजा सेवा सदन रोड पहुंची. जहां पर जोगिंदर यादव हत्याकांड में फरार चल रहा अपराधी अमित कुमार के घर पर इश्तेहार चिपकाया. जिसमें आरोपी को शीघ्र न्यायालय में समर्पण करने को कहा गया है. इस कार्रवाई को देखने के लिए उसके घर पर मुहल्ले वालों की भीड़ जमा हो गयी. बताया जाता है कि हत्या को लेकर कोतवाली थाना में दर्ज थाना कांड संख्या 547/23 के नामजद आरोपित लालदरवाजा सेवा सदन रोड निवासी भासो यादव का पुत्र अमित कुमार फरार चल रहा है. जिसकी गिरफ्तारी नहीं होने पर न्यायालय ने इश्तेहार निर्गत किया. कोतवाली थानाध्यक्ष राजीव तिवारी के नेतृत्व में गाजे-बाजे के बाद पुलिस टीम लालदरवाजा पहुंची. जहां फरार आरोपित के घर पर इश्तेहार चिपकाया. घर वालों को कहा गया कि अमित को शीघ्र न्यायालय में आत्मसमर्पण करने को कहें. साथ ही माइकिंग कर मुहल्ले वालों को जानकारी दी गयी कि यदि आरोपी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं किया तो न्यायालय के आदेश पर शीघ्र ही कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जायेगी. कोतवाली थानाध्यक्ष ने बताया कि वर्ष 2023 में मारपीट के दौरान लालदरवाजा निवासी जोगिंद यादव घायल हो गया था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी थी. इसको लेकर कोतवाली थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. अनुसंधान में अमित कुमार की संलिप्तता सामने आने पर उसे नामजद बनाया गया था, लेकिन वह इस मामले में फरार चल रहा है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










