हत्यारोपित पिता की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी

मुबारकचक नटवा टोली में शुक्रवार की शाम 13 वर्षीय किशोरी की उसके पिता ने ही कर दी थी हत्या
मुंगेर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुबारकचक नटवा टोली में शुक्रवार की शाम 13 वर्षीय किशोरी की उसके पिता ने ही हत्या कर दी थी. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. इधर शुक्रवार की रात ही शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया. शनिवार को कब्रिस्तान में मिट्टी हुई. बताया जाता है कि मुबारकचक नटना टोला निवासी मो बहाल ने अपनी ही बेटी की धारदार हथियार से सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी थी. मृतक किशोरी की मां खुशबू परवीन ने मुफस्सिल थाने में अपने ही पति के खिलाफ बेटी की हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी है. उन्होंने दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि पड़ोसी मेरे पति को हमेशा मेरी बेटी के बारे में गलत शिकायत करते रहते थे. शुक्रवार को वह शराब के नशे में आया और बेटी को धारदार हथियार से हमला कर मार डाला. इधर पुलिस मृतक किशोरी की मां के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर हत्यारोपित पिता की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. इधर किशोरी की मौत के बाद मां का रो-रो कर बुरा हाल है. ग्रामीणों ने बताया कि मो बहाल सपेरा का काम कर परिवार की आजीविका चलाता है. वह अक्सर शराब पीकर घर में हंगामा करता है. उसे चार पुत्री तथा दो पुत्र है. वह हमेशा शराब के नशे में पत्नी व बच्चों के साथ मारपीट करता था. शुक्रवार को भी उसने शराब के नशे में घटना को अंजाम दिया. प्रशिक्षु आइपीएस सह मुफस्सिल थानाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने बताया कि जल्द ही हत्यारोपित पिता की गिरफ्तारी कर जेल भेज दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




