लापता बैंककर्मी के इंस्टाग्राम पर पत्नी को भेजे गये कथित मैसेज तक ही सिमटी है पुलिसिया अनुसंधान

बैंक प्रबंधक न सिर्फ अपनी कागजी प्रक्रिया को दुरुस्त करने में लग गयी है
पिता-चाचा और ससुराल वाले को लेकर सबिता ढूढ़ रहे अपने लापता पति
मुंगेरएसबीआई मुख्य शाखा मुंगेर के सहायक प्रबंधक नवल किशोर कुमार का लापता हुए चार दिन बीत चुका है. लेकिन पुलिसिया अनुसंधान लापता बैंककर्मी द्वारा इंस्टाग्राम पर पत्नी को भेजे गये कथित मैसेज तक ही सिमटी हुई है. जबकि जैसे-जैसे दिन बीत रहा है, वैसे-वैसे परिजनों में अनहोनी की आंशका बढ़ती जा रही है. जबकि बैंक प्रबंधक न सिर्फ अपनी कागजी प्रक्रिया को दुरुस्त करने में लग गयी है, बल्कि परिजनों पर दबाव बना कर कर्ज की राशि को भी बैंक में जमा करवा रही है.
इंस्टाग्राम के मैसेज तक सिमटा है पुलिसिया अनुसंधान
बताया जाता है कि बैंककर्मी नवल 20 जनवरी को बड़ी बाजार स्थित एसबीआई के मुख्य शाखा से लोन रिकवरी के लिए निकला था, जो अब तक वापस लौट कर नहीं आया है. इसे लेकर शाखा प्रबंधक के आवेदन पर कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. लेकिन पुलिस चार दिन बाद भी उसे नहीं ढूढ़ नहीं पाया है. हद तो यह है कि लापता बैंककर्मी ने 22 जनवरी को अपनी पत्नी सबिता देवी को इंस्टाग्राम से एक मैसेज भेजा था, जिसमें कर्ज का जिक्र तथा पापा को कर्ज चुकाने का जिक्र था. परिजनों ने उक्त मैसेज और जिस मोबाइल से मैसेज आया था उसे पुलिस को अनुसंधान के लिए दे दिया. लेकिन पुलिस एक कदम भी इस दिशा में आगे नहीं बढ़ सकी है. हाल यह है कि पुलिसिया अनुसंधान मैसेज और इंस्टाग्राम तक ही सिमटी हुई है. पुलिस की माने तो उसका इंस्टाग्राम अब भी एक्टिव है. लेकिन उससे दुबारा कोई मैसेज नहीं भेजा गया है. अब सवाल उठता है कि लापता बैंककर्मी का मोबाइल कोई और तो प्रयोग नहीं कर रहा है. क्योंकि मैसेज में लिखा था पापा को कहो पैसा चुका दे, हम वापस लौट आयेंगे. हो सकता है कि किसी ने उसे बंधक बना कर यह खेल तो नहीं खेल रहा है.
अनहोनी की आशंका से डरा है पूरा परिवार
मिली जानकारी के अनुसार लापता बैंककर्मी को ढूढ़ने में मामा देव शंकर राय, चाचा श्याम राय, छोटा भाई श्रीप्रकाश गुंजन लगातार प्रयासरत है. जबकि उसकी पत्नी अपने छोटे-छोटे बच्चों को लेकर उसे ढूढ़ने में लगी हुई. शुक्रवार को पूरा सबिता देवी सहित पूरा परिवार गायत्री नगर जमालपुर अपने किराये के घर में नहीं थी. बताया गया कि सभी लोग उसे ढूढ़ते हुए सोनपुर अपने घर चले गये है. शायद वहां से कुछ जानकारी हासिल हो सके. किराये वाले घर में लापता बैंककर्मी के ससुर व सास थे. जो काफी परेशान थे. उसने कहा कि जैसे-जैसे समय बीत रहा है, अनहोनी की आशंका बढ़ती जा रही है. पूरा परिवार डरा-सहमा है.
बैंक प्रबंधन ने लापता बैंककर्मी को भेजा नोटिस
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूरा परिवार और पुलिस प्रशासन लापता बैंककर्मी को ढूढ़ने में लगी है और बैंक प्रबंधन कागजी प्रक्रिया ठोस करने में जुट गयी है. जिस एसबीआई के मुख्य शाखा में सहायक प्रबंधक के रूप में नवल किशोर पद स्थपित हैं वहां के मुख्य प्रबंधक ने नवल किशोर कुमार को 21 जनवरी को स्पष्टीकरण भेजा है. जिसमें कहा गया है कि शाखा को बगैर किसी जानकारी के ड्यूटी नहीं आ रहे हैं और अनुपस्थित हैं. अविलंब शाखा में योगदान दें या अपनी अनुपस्थिति के कारण के साथ कब तक शाखा में योगदान देंगे इससे अवगत करायें. इतना ही नहीं सूत्रों ने यह भी बताया कि जिस खाताधारक का 20 लाख रुपया इधर-उधर लापता बैंककर्मी से हुआ है, उसकी भरपाई के लिए बैंक प्रबंधन परिजनों पर लगातार दबाव बना रहे है. सूत्रों की माने तो परिजनों ने कुछ राशि आरटीजीएस के माध्यम से बैंक प्रबंधन को भेजा भी है. हालांकि इसकी पुष्टि प्रभात खबर नहीं करती है.
कहते हैं थानाध्यक्ष
कोतवाली थानाध्यक्ष राजीव तिवारी ने बताया कि लापता बैंककर्मी के सकुशल बरामदगी के लिए लगातार टीम प्रयासरत है. जिस इंस्टाग्राम से मैसेज किया गया था वह अब भी एक्टिव है. उसके लिए साइबर टीम की मदद ली जा रही है. शीघ्र ही लापता बैंककर्मी की सकुशल बरामदगी सुनिश्चित होगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




