जमीन विवाद में मारपीट, तीन घायल

जमीन विवाद में मारपीट, तीन घायल
धरहरा : प्रखंड थाना क्षेत्र के भलार गांव में जमीन विवाद को लेकर दबंगों ने एक ही परिवार को पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया. जिसे इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. वही मामले में घायल पक्ष द्वारा थाने में आवेदन देकर शिकायत दर्ज करायी गयी है. पीड़ित मौसम कुमार पासवान ने बताया कि उसके पिता राजेश्वर पासवान अपने खेत में मिट्टी समतल करा रहेथे. इसी दौरान गांव का ही विकास यादव वहां पहुंचा और जमीन पर रखे गोबर को लेकर विवाद शुरू हो गया. इस बीच विकास यादव, विजय यादव, सुभाष यादव सहित अन्य ने लाठी डंडे से उसके पिता को पीट कर घायल कर दिया. जब वह बीच-बचाव करने पहुंचा तो उनलोगों ने उसके साथ रोशन कुमार पासवान और देवव्रत पासवान को भी पीटकर घायल कर दिया. थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ई-रिक्शा पलटने से दंपती घायल
धरहरा – प्रखंड के आजीमगंज पंचायत स्थित घटवारी से धरहरा बाजार की ओर जा रहा एक ई-रिक्शा बुधवार को धरहरा गांव स्थित हनुमान मंदिर के पास अचानक पलट गया. जिसमें ई-रिक्शा सवार लठिया कोरासी निवासी मनोज कोड़ा व उनकी पत्नी सुलो देवी घायल हो गये. घायल मनोज कोड़ा ने बताया कि वे दोनों अपनी पुत्री की शादी की तैयारी को लेकर जरूरी सामान खरीदने धरहरा बाजार आ रहे थे. ई-रिक्शा चालक तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था. हनुमान मंदिर मोड़ के पास चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और ई-रिक्शा पलट गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




