सांस्कृतिक कार्यक्रम में देर रात तक भक्ति गीतों पर झूमे लोग

बांग्ला नव वर्ष पर बुधवार की देर संध्या बारोबारी तल्ला बंगाली दुर्गा स्थान परिसर में बंगाली बारोबारी समिति के तत्वावधान में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया
जमालपुर. बांग्ला नव वर्ष पर बुधवार की देर संध्या बारोबारी तल्ला बंगाली दुर्गा स्थान परिसर में बंगाली बारोबारी समिति के तत्वावधान में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसका नेतृत्व अजय कुमार दत्ता ने किया. देर रात तक भक्ति गीतों पर लोग झुमते रहे. संध्या काल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत सविता दत्ता ने गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर ने रचित रविंद्र संगीत ऐसो हे बैसाख के साथ की. रविंद्र संगीत का गायन अमित चटर्जी देवोश्री हालदार और प्रेयोशी कर्मकार ने भी प्रस्तुत किया. जबकि रविंद्र संगीत के गायन पर मऊ चटर्जी, आरसी चटर्जी, एरित्रिका हालदार, प्रीथा कुमारी, सुष्मिता हालदार और स्वर्ण चटर्जी ने अपनी प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरी. कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे अजय कुमार दत्ता ने बताया कि बांग्ला नव वर्ष के अवसर पर बंगाली परिवार सुबह से ही स्नान ध्यान के बाद पूजा पाठ में लग जाते हैं. खासकर महिलाएं दुर्गा मंदिर और काली मंदिर पहुंचकर माता की पूजा कर पूरे वर्ष शांति, सुख, समृद्धि के साथ व्यतीत करने के लिए माता से मन्नत मांगती है. उन्होंने बताया कि बंगाली समुदाय के दुकानदार इस मौके पर श्री गणेश-लक्ष्मी की पूजा करते हैं. उन्होंने बताया कि बांग्ला पंचांग के अनुसार 1433 वां बांग्ला वर्ष आरंभ हुआ है. इस मौके पर बंगाली बारोबारी समिति के सचिव आलोक बोस, परितोष चौधरी, बाबू दा, रतन घोष, मिंटू चटर्जी, अमित चटर्जी, प्रहलाद घोष, असीम बक्शी, कोकण चटर्जी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




