तेजस राजधानी सवा घंटा, अमरनाथ एक्सप्रेस तीन घंटे तो गरीब रथ चार घंटे रही लेट

Published by :BIRENDRA KUMAR SING
Published at :16 Apr 2026 8:45 PM (IST)
विज्ञापन
तेजस राजधानी सवा घंटा, अमरनाथ एक्सप्रेस तीन घंटे तो गरीब रथ चार घंटे रही लेट

मालदा रेल मंडल के साहिबगंज लूप लाइन अंतर्गत किऊल-जमालपुर-भागलपुर रेल खंड पर गुरुवार को डाउन रूट की ट्रेनों का परिचालन विलंब से हुआ

विज्ञापन

जमालपुर. मालदा रेल मंडल के साहिबगंज लूप लाइन अंतर्गत किऊल-जमालपुर-भागलपुर रेल खंड पर गुरुवार को डाउन रूट की ट्रेनों का परिचालन विलंब से हुआ. हाल यह था कि आनंद विहार अगरतला तेजस राजधानी एक्सप्रेस सवा घंटा, जम्मू तवी भागलपुर अमरनाथ एक्सप्रेस 3 घंटे तो आनंद विहार भागलपुर गरीब रथ एक्सप्रेस 4 घंटे विलंब से चलकर जमालपुर पहुंची. बताया गया कि 20502 डाउन आनंद विहार अगरतला तेजस राजधानी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय पूर्वाह्न 11:05 बजे से लगभग सवा घंटे लेट चलकर अपराह्न 12:22 बजे जमालपुर स्टेशन पहुंची. इसी प्रकार जम्मू तवी से चलकर भागलपुर को जाने वाली 15098 डाउन अमरनाथ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह 7:59 बजे से लगभग 3 घंटे विलंब से चलकर पूर्वाह्न 11:05 बजे जमालपुर पहुंची थी. जबकि 22406 डाउन आनंद विहार भागलपुर गरीब रथ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह 9:10 बजे से लगभग 4:30 घंटे अनिश्चित विलंब से चलकर अपराह्न 13:45 बजे जमालपुर पहुंची. इसके अतिरिक्त भी कई अन्य ट्रेनों का परिचालन विलंब से होता रहा. 12368 डाउन आनंद विहार भागलपुर विक्रमशिला सुपरफास्ट एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय प्रातः 6:30 बजे के बजाय सुबह 7:42 बजे जमालपुर पहुंची. जबकि आनंद विहार से चलकर भागलपुर जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस के अनिश्चित लेट से पहुंचने के कारण भागलपुर से आनंद विहार के लिए रवाना होने वाली 2205 अप गरीब रथ एक्सप्रेस को रीशेड्यूल किया गया और यह ट्रेन भागलपुर से अपने निर्धारित समय 13:55 बजे के बजाय रीशेड्यूल्ड टाइम संध्या 16:40 गंतव्य के लिए रवाना किया गया. इसके कारण यह ट्रेन अपने निर्धारित समय अपराह्न 14:40 बजे के बजाय संध्या 17:40 बजे जमालपुर पहुंच सकी.

विज्ञापन
BIRENDRA KUMAR SING

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

BIRENDRA KUMAR SING is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन