रेल एएसपी व अधिकारियों से वार्ता के बाद टला जीएम का पुतला दहन कार्यक्रम
Published by : BIRENDRA KUMAR SING Updated At : 16 Apr 2026 8:29 PM
जमालपुर रेल निर्माण कारखाना संघर्ष मोर्चा ने अपनी मांगों के समर्थन में गुरुवार को पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक का पुतला जुबली वेल पर दहन करने की घोषणा की थी
जमालपुर. जमालपुर रेल निर्माण कारखाना संघर्ष मोर्चा ने अपनी मांगों के समर्थन में गुरुवार को पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक का पुतला जुबली वेल पर दहन करने की घोषणा की थी. लेकन रेल एएसपी व अधिकारियों से वार्ता के उपरांत मोर्चा ने इस कार्यक्रम को स्थगित कर दिया. मोर्चा ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि रेल प्रशासन से वार्ता के बाद कार्यक्रम को स्थगित किया गया है. वार्ता में रेल एएसपी उमेश्वर चौधरी, रेल इंजन कारखाना के एडब्ल्यूएम अजय कुमार व मोर्चा के प्रवक्ता रविकांत झा, सचिव नकुल यादव, मीडिया प्रभारी मनोज क्रांति, मुंगेर संयोजक विपिन यादव, अमित कश्यप शामिल हुए. मोर्चा ने कहा कि रेल अधिकारी लगातार मोर्चा के साथ वादा खिलाफी कर रहे हैं और एक साजिश के तहत कारखाना से मजदूरों की छटनी की जा रही है. जिसके शिकार इस बार पीडब्ल्यूआई कर्मचारियों को बनाया गया है. कारखाना एवं रेल क्षेत्र में हो रहे निर्माण कार्य में भी अनियमितता बरती जा रही है. ऐसी स्थिति में आंदोलन हमारा अधिकार है और हम किसी भी परिस्थिति में कारखाना के भविष्य एवं रेल के अन्य इकाइयों के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे. अधिकारियों ने संघर्ष मोर्चा की मांग पर संज्ञान लेकर उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया. इसके बाद तत्काल अगली तिथि तक पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक का पुतला दहन का कार्यक्रम स्थागित कर दिया गया. विदित हो कि रेल इंजन कारखाना जमालपुर से पीडब्ल्यूआई कर्मचारी के सामूहिक तबादला और रेल क्षेत्र में कथित अनियमितता के विरोध में जमालपुर रेल निर्माण कारखाना संघर्ष मोर्चा ने महाप्रबंधक का पुतला दहन की घोषणा की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










