ब्लू पैंथर ने 24 रनों के अंतर से प्रेम वॉरियर्स को हराया

Published by :RANA GAURI SHAN
Published at :16 Apr 2026 8:34 PM (IST)
विज्ञापन
ब्लू पैंथर ने 24 रनों के अंतर से प्रेम वॉरियर्स को हराया

प्रखंड के घोरघट में आयोजित जीसीएल टूर्नामेंट के पांचवे दिन गुरुवार को ब्लू पैंथर बनाम प्रेम वारियर्स के बीच मैच खेला गया

विज्ञापन

बरियारपुर. प्रखंड के घोरघट में आयोजित जीसीएल टूर्नामेंट के पांचवे दिन गुरुवार को ब्लू पैंथर बनाम प्रेम वारियर्स के बीच मैच खेला गया. प्रेम वारियर्स के कप्तान ने टाॅस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया और 12 ओवर में 4 विकेट खोकर 163 रन बनाये. वहीं गोलू यादव ने 12 छक्के और 5 चौके की मदद से 46 गेंदो पर 104 रन की शतकीय पारी खेली. जबकि लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रेम वारियर्स की पारी 11.5 ओवर में 139 रन पर ही सिमट गई. वहीं प्रिंस ने 16 बाॅल पर 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेली. वहां विपक्षी टीम के गेंदबाज साकेत ने 5 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट चटकाये. बेहतरीन खेल के लिए गोलू यादव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. मौके पर समाजसेवी मिथिलेश मंडल, पुलिस अवर निरीक्षक विजय प्रसाद यादव, सरपंच अनिल पासवान, मुकेश मिश्रा, किशोर रजक, प्रकाश पासवान, त्रिलोकी पासवान, दिवाकर, बॉबी, रोशन, गौतम, रूपेश सहित सैकड़ों खेलप्रेमी मौजूद थे.

विज्ञापन
RANA GAURI SHAN

लेखक के बारे में

By RANA GAURI SHAN

RANA GAURI SHAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन