ePaper

पुण्यतिथि पर याद किये गये पद्मविभूषण कला गुरु नंदलाल बसु

Updated at : 16 Apr 2025 7:46 PM (IST)
विज्ञापन
पुण्यतिथि पर याद किये गये पद्मविभूषण कला गुरु नंदलाल बसु

पद्मविभूषण कला गुरु आचार्य नंदलाल बसु के प्रति सम्मान जताने वाले संस्था और पदाधिकारी पुण्यतिथि पर उन्हें याद करना भूल गए.

विज्ञापन

हवेली खड़गपुर. हवेली खड़गपुर को राष्ट्रीय क्षितिज पर मुकाम दिलाने वाले पद्मविभूषण कला गुरु आचार्य नंदलाल बसु के प्रति सम्मान जताने वाले संस्था और पदाधिकारी पुण्यतिथि पर उन्हें याद करना भूल गए. हालांकि बुधवार की शाम खड़गपुर जन चेतना मंच के सदस्यों ने नंदलाल बसु चौक स्थित स्थापित उनकी आदमकद प्रतिमा की सफाई कराई और पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. खड़गपुर जन चेतना मंच की ओर से संत टोला के समीप क्यू मैक्स हॉस्टल में आचार्य बसु को मंच के सदस्यों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित किया. मौके पर मंच के अध्यक्ष प्रणव कुमार, मनोज कुमार रघु, ईशु यादव, भरत भूषण राही, महेंद्र सिंह, जीतेंद्र कुमार, रामदुलार सिंह, गोरेलाल मंडल, अमरदीप चंद्रवंशी सहित अन्य मौजूद थे. वहीं दूसरी ओर नगर के हरि सिंह महाविद्यालय में प्रख्यात चित्रकार नंदलाल बसु की पुण्यतिथि मनायी गयी. प्राचार्य डॉ विनोद कुमार समेत प्राध्यापकों ने उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. प्राचार्य ने छात्रों को नंदलाल बसु के जीवन एवं कला से प्रेरणा लेने की सलाह दी. डॉ देवेंद्र प्रसाद राम ने कहा कि उनका जन्म महाविद्यालय के अत्यंत निकट के ही क्षेत्र में हुआ था. उन्होंने जिस प्रकार कला के माध्यम से स्वयं की एक पहचान बनायी, वह हम सबों के लिए अनुकरणीय है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR

ANAND KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन