पार्ट-3 के पेपर-6 में मात्र आठ नंबर, विद्यार्थी उत्तीर्ण
Updated at : 03 Apr 2026 7:03 PM (IST)
विज्ञापन

मुंगेर विश्वविद्यालय भले ही बेहतर और गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा अपने विद्यार्थियों को देने का दावा करता हो, लेकिन एमयू के रिजल्ट प्रकाश में देरी और उसके रिजल्ट में आये दिन सामने आ रहे त्रुटियां विद्यार्थियों के भविष्य पर बड़ा सवाल खड़ा कर रही है.
विज्ञापन
विद्यार्थियों के भविष्य पर सवाल. उत्तीर्ण होने के लिये नियमानुसार पेपर-5, 6 और 7 का कुल योग 135 होना जरूरी, कईयों को नहीं है निर्धारित प्राप्तांक
मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय भले ही बेहतर और गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा अपने विद्यार्थियों को देने का दावा करता हो, लेकिन एमयू के रिजल्ट प्रकाश में देरी और उसके रिजल्ट में आये दिन सामने आ रहे त्रुटियां विद्यार्थियों के भविष्य पर बड़ा सवाल खड़ा कर रही है. इसका अंदाजा केवल इस बात से लगाया जा सकता है कि एमयू में सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-3 के कई ऐसे विद्यार्थी है, जिनके पार्ट-3 के पेपर-5, 6 या 7 में उत्तीर्ण अंक तक नहीं है, जबकि ऐसे विद्यार्थी रिजल्ट में उत्तीर्ण है. हद तो यह है कि नियमानुसार स्नातक उत्तीर्ण करने के लिये पेपर-5, 6 और 7 का कुल प्राप्तांक 135 होना जरूरी है, लेकिन कई विद्यार्थियों का कुल प्राप्तांक 125 ही है.पार्ट-3 के पेपर-6 में पास नंबर से भी कम अंक, विद्यार्थी उत्तीर्ण
बता दें कि इन दिनों विद्यार्थियों के बीच स्नातक पार्ट-3 के रिजल्ट को लेकर चर्चाएं गर्म है. जिसमें कई विद्यार्थियों का रिजल्ट ऐसा है. जिसे स्नातक पार्ट-3 के पेपर-5, 6 या 7 में उत्तीर्ण होने के लिये पास मात्र 33 नंबर से भी कम है. कई रिजल्ट में तो प्राप्तांक मात्र 8 या 10 नंबर है, लेकिन ऐसे विद्यार्थी भी सेकेंड क्लास से उत्तीर्ण हैं. जो खुद विद्यार्थियों के रिजल्ट पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है.कुल प्राप्तांक 135 से भी कम
वैसे तो तीन वर्षीय स्नातक सत्र में उत्तीर्ण होने के लिये सरकार द्वारा पहले ही गाइडलाइन जारी किया गया है. इसके अनुसार 14.1. बी.ए./बी.एससी. (ऑनर्स) भाग-1 या भाग-II या भाग-III परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए, उम्मीदवार को ऑनर्स विषय में कुल अंकों का कम से कम 45% और परीक्षा के अन्य प्रत्येक विषय में कुल अंकों का कम से कम 33% प्राप्त करना होगा. बशर्ते कि व्यावहारिक परीक्षा वाले विषयों में उसे (1) ऑनर्स विषय के मामले में, प्रथम और द्वितीय पेपर में मिलाकर कम से कम 67 अंक और इन पेपरों के व्यावहारिक भाग में 23 अंक, या तृतीय और चतुर्थ पेपर में मिलाकर कम से कम 67 अंक और इन पेपरों के व्यावहारिक भाग में 23 अंक, या 5, 6 और 7 पेपर में मिलाकर कम से कम 135 अंक और 7 वें पेपर में 45 अंक प्राप्त करने होंगे, लेकिन कई विद्यार्थियों का पेपर-5, 6 और 7 में कुल प्राप्तांक 115 से 125 के बीच है. जबकि इसके बावजूद विद्यार्थी स्नातक में सेकेंड क्लास से उत्तीर्ण हैं.कहते हैं परीक्षा नियंत्रक
रिजल्ट में कुछ त्रुटियां दिख रही है. स्नातक पार्ट-3 का रिजल्ट उनके कार्यकाल आरंभ होने से पहले जारी किया गया था. इन रिजल्ट की जांच की जायेगी.प्रो दशरथ प्रजापति, परीक्षा नियंत्रक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




