गर्मी में पानी की तैयारी पर संकट : 375 योजना में मात्र 29 का कार्य हुआ पूर्ण
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

हर घर नल का जल योजना के तहत जिले के 96 पंचायत में 301 योजना मई तक पूर्ण करने का लक्ष्य
विज्ञापन
– हर घर नल का जल योजना के तहत जिले के 96 पंचायत में 301 योजना मई तक पूर्ण करने का लक्ष्य
मुंगेर. गर्मी में ग्रामीणों को पानी के लिए जद्दोजहद नहीं करना पड़े इसे लेकर प्रशासनिक स्तर पर कवायद तेज हो गयी है. लेकिन कार्य की मंथर गति से अब तक हर घर नल का जल योजना के तहत 375 योजनाओं में मात्र 29 पूर्ण कर पानी की सप्लाई शुरू कर दी गयी है. वहीं शेष बचे योजनाओं का काम चल रहा है. जबकि पहले से संचालित योजना के खराब पड़े पानी सप्लाई व्यवस्था को दुरुस्त करने का कार्य भी किया जा रहा है.375 में अब तक मात्र 29 योजनाएं हुआ पूर्ण
जिले में कुल 96 पंचायत और लगभग 1500 वार्ड है, जिसमें सैकड़ों वार्ड अब तक हर घर नल का जल योजना से अछूता थे. पिछले दिनों इस योजना से बंचित वार्ड में 375 नल-जल योजना का कार्य 110 करोड़ से से चल रही है. 375 योजना में 29 वार्ड में यह कार्य पूरी हो चुकी है और उससे जनता को पानी का सप्लाई भी दिया जा रहा है. जबकि 45 योजना से ग्रामीणों को सीधा बोरिंग से पाइप लाइन के माध्यम से पानी की सप्लाई की जा रही है. जबकि इस 45 योजना के तहत योजना स्थल पर पानी टंकी स्थापित करने का काम चल रहा है. बताया जाता है कि शेष बचे 301 योजनाओं पर भी मंथर गति से काम चल रहा है. यदि यही हाल रहा तो इस गर्मी भी लोगों को पानी के लिए परेशानी झेलनी होगी.जिले में संचालित है पहले से 1496 योजना
पीएचइडी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में पहले से ही हर घर नल का जल योजना के तहत 1496 योजना संचालित हो रहा है. 744 योजना पीएचइडी के अधीन संचालित हो रही थी. लेकिन पंचायती राज विभाग द्वारा संचालित 752 योजना भी मुख्यालय के निर्देश पर पीएचइडी विभाग को हस्तांतरित कर दिया गया. पीएचइडी विभागसे संचालित योजना से 800 वार्ड जहां लाभान्वित हो रही है. वहीं 752 योजना से 552 गांव के ग्रामीण पानी पी रहे है.कहते हैं अधिकारी
पीएचइडी विभाग के कार्यपालक अभियंता अविरंजन से बताया कि हर घर नल का जल योजना के तहत 375 योजनाओं का काम चल रहा है. जिसमें 29 योजना पूरी तरह से पूर्ण हो चुकी है. जबकि 45 योजना से डायरेक्ट पाइन माध्यम के माध्यम से ग्रामीणों को पानी उपलब्ध कराया जा रहा है. शेष बचे 301 योजना पर काम चल रहा है. मई तक इनका भी काम पूर्ण हो जायेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










